द इंडियन व्यू

नांद्रे बर्गर पर शिकंजा: मैच फीस का 10% जुर्माना, एक डिमेरिट अंक भी जुड़ा

आईपीएल लीग में राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर पर आचार संहिता उल्लंघन के चलते मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही उनके खाते में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ दिया गया है। यह कार्रवाई लखनऊ सुपर…

Ragwendra P Singh
April 23, 2026
2 min read
नांद्रे बर्गर पर शिकंजा: मैच फीस का 10% जुर्माना, एक डिमेरिट अंक भी जुड़ा

आईपीएल लीग में राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर पर आचार संहिता उल्लंघन के चलते मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही उनके खाते में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ दिया गया है। यह कार्रवाई लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ बुधवार को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले के दौरान की गई।

आईपीएल से जारी बयान के अनुसार, बर्गर ने लेवल-1 का अपराध स्वीकार किया है, जो आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 के अंतर्गत आता है। यह नियम मैच के दौरान ऐसे शब्द, इशारे या व्यवहार से संबंधित है, जो किसी खिलाड़ी का अपमान कर सकते हैं या आक्रामक प्रतिक्रिया को उकसा सकते हैं। मैच रेफरी द्वारा दी गई सजा को बर्गर ने स्वीकार कर लिया है। लेवल-1 के मामलों में मैच रेफरी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होता है।

हालांकि, आधिकारिक रूप से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि यह घटना किस क्षण हुई, लेकिन माना जा रहा है कि मिचेल मार्श को आउट करने के बाद बर्गर की ओर से की गई किसी प्रतिक्रिया को अंपायरों ने आपत्तिजनक पाया।

© AFP

मैच में बर्गर ने गेंदबाजी में प्रभावशाली प्रदर्शन किया। उन्होंने 4 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट लिए, जिसमें लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत और मिचेल मार्श के अहम विकेट शामिल थे। इस प्रदर्शन के बावजूद आचार संहिता उल्लंघन के कारण उन्हें अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।