नशीली चाय पिलाकर उड़ाया था वाहन, चार गिरफ्तार
मीरजापुर : चाय पीना हमेशा सुकून देता है, लेकिन राजगढ़ में तीरथ प्रसाद केवट के लिए यह चाय ज़िंदगी की सबसे महंगी चाय साबित हुई। सिंगरौली (मध्य प्रदेश) निवासी तीरथ को चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश किया गया और उसकी…

मीरजापुर : चाय पीना हमेशा सुकून देता है, लेकिन राजगढ़ में तीरथ प्रसाद केवट के लिए यह चाय ज़िंदगी की सबसे महंगी चाय साबित हुई। सिंगरौली (मध्य प्रदेश) निवासी तीरथ को चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश किया गया और उसकी पिकअप गाड़ी लेकर आरोपी रफूचक्कर हो गए। लेकिन इस शातिर गिरोह की किस्मत ज्यादा दिनों तक नहीं चली।
राजगढ़ पुलिस ने घटना के महज कुछ हफ्तों बाद ही मामले का खुलासा करते हुए चार वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपित बोलोरो और बाइक सहित चोरी किए गए वाहनों को अलग-अलग पार्ट्स में काटकर बेचने की फिराक में थे।
गिरफ्तार अभियुक्तों में शिवकुमार सिंह व प्रेमशंकर भारती (दोनों निवासी मिर्जामुराद, वाराणसी) और रोहित सरोज व नीरज सरोज (दोनों निवासी जगरनाथपुर, भदोही) शामिल हैं। यह गैंग सीमावर्ती जिलों में सक्रिय था और नशीली चीज़ें खिलाकर वाहनों की चोरी को अंजाम देता था।
पुलिस की छापेमारी में चोरी की एक बोलोरो, एक मोटरसाइकिल और वाहनों के कई महत्वपूर्ण पुर्जे जैसे चेचिस, बाडी, चार साकर, कमानी, दो बीम, बोनट, बाडी बम्पर, गियर लिवर आदि बरामद किए गए हैं। वाहन चोरों ने वाहन को टुकड़ों में काटने की पूरी तैयारी कर रखी थी।
पुलिस को मिली पक्की सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना राजगढ़ के थानाध्यक्ष महेन्द्र पटेल, उपनिरीक्षक कमलेश कुमार यादव और उपनिरीक्षक पुरंजर चौबे की टीम ने यह सफलता हासिल की।
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।
शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार
सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…
Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी
Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…
तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश
New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…
