नवीन ज्वेलर्स डकैती कांड में पुलिस को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में तीन बदमाश घायल
जालौन : कोंच कस्बे में 15 मई को हुई बहुचर्चित नवीन ज्वेलर्स डकैती कांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सोमवार की देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन डकैत गोली लगने से घायल हो गए। इनका संबंध झांसी…

जालौन : कोंच कस्बे में 15 मई को हुई बहुचर्चित नवीन ज्वेलर्स डकैती कांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सोमवार की देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन डकैत गोली लगने से घायल हो गए। इनका संबंध झांसी जनपद के समथर क्षेत्र से है। मुठभेड़ के बाद डकैती में लूटे गए चांदी के आभूषणों समेत अन्य सामग्री भी बरामद की गई है। पुलिस अब फरार साथियों की तलाश में जुट गई है।
एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार के निर्देश पर जिले में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान कैलिया थाना प्रभारी अतुल परिहार को तीन संदिग्ध बाइक सवार नजर आए। रोकने की कोशिश पर वे भाग निकले। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने घुसिया से पहाड़गांव जाने वाली नहर पटरी पर घेराबंदी की।
घेराबंदी के दौरान पुलिस ने जब बदमाशों को रुकने का इशारा किया, तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली से तीन बदमाश घायल हो गए। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम राजवीर गोस्वामी, रामेंद्र उर्फ रामु पाल और रानू बताए। तीनों समथर थाना क्षेत्र के करहई गांव के निवासी हैं।
बदमाशों ने कबूला कि वे 15 तारीख को कोंच स्थित नवीन ज्वेलर्स की दुकान में हुई डकैती में शामिल थे। उनके तीन अन्य साथी भी वारदात में थे, जिनके नाम पुलिस को बता दिए गए हैं। पकड़े गए बदमाश लूटी गई चांदी का सामान ठिकाने लगाने की फिराक में थे, लेकिन सख्त निगरानी के चलते कोई खरीदार नहीं मिल पा रहा था।
घटना की जानकारी मिलते ही एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मुआयना किया। उन्होंने बताया कि घायल बदमाशों की हालत गंभीर है, लेकिन इलाज के बाद उनसे विस्तृत पूछताछ कर गिरोह के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाएगा। मुठभेड़ में बहादुरी दिखाने वाली संयुक्त टीम को एसपी की ओर से ₹25,000 इनाम देने की घोषणा की गई है।
कोंच में हुई यह मुठभेड़ न केवल डकैती कांड के खुलासे में मील का पत्थर साबित हुई है, बल्कि अपराधियों के हौसले पस्त करने में भी अहम रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही फरार बदमाश भी सलाखों के पीछे होंगे।
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।
शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार
सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…
Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी
Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…
तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश
New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…
