नवल टाटा अकादमी ओडिशा खिताब की रक्षा को तैयार, 16 टीमें दिखाएंगी दम
लखनऊ। पिछली विजेता नवल टाटा अकादमी ओडिशा और उपविजेता मेजबान यूपी सहित देश भर की चृनिंदा 16 टीमें 36वीं आल इंडिया केडी सिंह बाबू सब जूनियर बालक (अंडर-14) प्राइजमनी हॉकी टूर्नामेंट में विजेता ट्रॉफी के लिए चुनौती पेश करने…

लखनऊ। पिछली विजेता नवल टाटा अकादमी ओडिशा और उपविजेता मेजबान यूपी सहित देश भर की चृनिंदा 16 टीमें 36वीं आल इंडिया केडी सिंह बाबू सब जूनियर बालक (अंडर-14) प्राइजमनी हॉकी टूर्नामेंट में विजेता ट्रॉफी के लिए चुनौती पेश करने उतरेंगी।
केडी सिंह बाबू स्मारक सोसायटी के तत्वावधान में होने वाले पांच लाख रुपए की ईनामी राशि वाले इस टूर्नामेंट की शुरुआत 2 फ़रवरी से होगी जबकि टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला 11 फ़रवरी को खेला जाएगा। गोमतीनगर विजयंतखंड स्थित पद्मश्री मोहम्मद शाहिद सिंथेटिक टर्फ हॉकी स्टेडियम पर नौनिहाल हॉकी खिलाड़ियों के लिए होने वाले इस टूर्नामेंट के बारे में आज आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी दी गई।
आयोजन समिति के सचिव सुजीत कुमार, तकनीकी समिति के चेयरमैन सैयद अली और आयोजन सचिव इमरानुल हक ने टूर्नामेंट के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि टूर्नामेंट का उद्घाटन 2 फ़रवरी को मुख्य अतिथि एम.फर्नांडीज (1980 ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट, अर्जुन अवार्डी) दोपहर 2:30 बजे बजे करेंगे।
टूर्नामेंट में आठ फरवरी तक लीग मुकाबले होंगे। फिर नौ फरवरी को क्वार्टर फाइनल, 10 फरवरी को सेमीफाइनल खेले जाएंगे।
इस बार इस टूर्नामेंट में यूपी की सिर्फ एक टीम यूपी करम एकादश के नाम खेलेगी तथा सोसायटी के महासचिव सुजीत कुमार ने जानकारी दी कि इस बार भी इस टूर्नामेंट में यूपी की दो टीमें खेलेगी तथा टूर्नामेंट को करम ग्रुप द्वारा प्रायोजित किया जा रहा है।
टूर्नामेंट में विजेता टीम को दो लाख और उपविजेता को एक लाख पचास हजार रुपए की पुरस्कार राशि मिलेगी। वहीं तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को एक लाख और चौथे स्थान पर रहने वाली टीम को 50 हजार रुपए की पुरस्कार राशि मिलेगी।
इसी के साथ टूर्नामेंट में प्रतिभाग करने के लिए चयनित यूपी करम टीम की घोषणा भी की गई। टीम में प्रवीण कनौजिया, वरुण, प्रांजल, निर्मल, प्रशांत, अबू बकर, उज्ज्वल यादव, पृथ्वी राज, रियाज़, दिव्यांश चौरसिया, अंशु पाल, विवेक यादव, सन्नी कुशवाहा, कार्तिक ठाकुर, कृष, हिमांशु, कोच: कुलदीप मौर्य, मैनेजर: शीराज़ आलम आज़मी।
टूर्नामेंट की प्रतिभागी टीमें इस प्रकार हैं:-
यूपी करम एकादश, राजस्थान हॉकी एसोसिएशन, जय हॉकी अकादमी (तमिलनाडु), नेवल टाटा हॉकी अकादमी (ओडिशा), टाटा स्टील, जमशेदपुर (झारखंड), राउंडग्लास हॉकी अकादमी (पंजाब), साउथ ईस्ट ऑर्गनाइजेशन (मणिपुर), फ्लिकर्स ब्रदर्स (हरियाणा), मनमोहन सिंह स्पोर्ट्स अकादमी (हरियाणा), हॉकी त्रिपुरा, होली वर्ल्ड स्पोर्ट्स अकादमी (पंजाब), ओबीएचए (तमिलनाडु), मेजर ध्यानचंद हॉकी अकादमी (हरियाणा), हॉकी असम, पंजाब स्टेट स्पोर्ट्स अकादमी (पंजाब), स्पोर्ट्स डेवलपमेंट अथॉरिटी (तमिलनाडु)।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
