नड्डा ने कोलकाता के चित्तरंजन राष्ट्रीय कैंसर संस्थान के न्यू टाउन परिसर का किया दौरा
कोलकाता : केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने शुक्रवार को कोलकाता स्थित चित्तरंजन राष्ट्रीय कैंसर संस्थान के न्यू टाउन परिसर का दौरा किया। इस अवसर पर उनके साथ केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री…

कोलकाता : केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने शुक्रवार को कोलकाता स्थित चित्तरंजन राष्ट्रीय कैंसर संस्थान के न्यू टाउन परिसर का दौरा किया। इस अवसर पर उनके साथ केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार भी मौजूद थे। दोनों नेताओं ने अस्पताल के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया।
निरीक्षण के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल के चिकित्सकों और कर्मचारियों के साथ बैठक की, जिसमें उन्होंने संस्थान के कार्यों की सराहना की। नड्डा ने कहा कि चित्तरंजन राष्ट्रीय कैंसर संस्थान ने देश में कैंसर उपचार, शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
उन्होंने विशेष रूप से इस बात को रेखांकित किया कि यह भारत का पहला सरकारी कैंसर अस्पताल है, जिसे राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड (एनएबीएच) का प्रमाणन प्राप्त हुआ है। नड्डा ने इसे एक महत्वपूर्ण उपलब्धि और मील का पत्थर बताया। उन्होंने संस्थान में हो रहे अनुसंधान और नवाचार की प्रशंसा करते हुए कहा कि कैंसर से संबंधित शिक्षा और क्षमता निर्माण के क्षेत्र में यह संस्थान देश का एक प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है।
उल्लेखनीय है कि, चित्तरंजन राष्ट्रीय कैंसर संस्थान केंद्र सरकार के अंतर्गत संचालित देश के 27 क्षेत्रीय कैंसर केंद्रों में से एक है। इसकी स्थापना वर्ष 1950 में कोलकाता के हाजरा क्षेत्र में की गई थी। वर्तमान में संस्थान के दो परिसरों में कुल 670 बिस्तरों की व्यवस्था है। इसके साथ ही यहां एक सशक्त और उन्नत शोध वातावरण भी विकसित किया गया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने भरोसा जताया कि आने वाले समय में यह संस्थान कैंसर उपचार और अनुसंधान के क्षेत्र में और अधिक सशक्त भूमिका निभाएगा तथा देशभर के मरीजों को बेहतर सेवाएं प्रदान करेगा।---------------------
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
