नगर आयुक्त को जान से मारने की धमकी मामले में तीन आरोपित गिरफ्तार
मुरादाबाद : मुरादाबाद के नगर आयुक्त व 2019 बैच के आईएएस अधिकारी दिव्यांशु पटेल को जान से मारने की धमकी के मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया हैं, जिसमें दो नाबालिग हैं। तीसरा आरोपित अहमद रजा संभल के असमोली…

मुरादाबाद : मुरादाबाद के नगर आयुक्त व 2019 बैच के आईएएस अधिकारी दिव्यांशु पटेल को जान से मारने की धमकी के मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया हैं, जिसमें दो नाबालिग हैं। तीसरा आरोपित अहमद रजा संभल के असमोली स्थित गुमसानी गांव का रहने वाला है। यह आरोपित थाना सिविल लाइन क्षेत्र में पीलीकोठी चौराहे पर नगर आयुक्त के आवास के गेट पर पहुंचे थे और वहां ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड से जबरन गेट खुलवाने लगे थे। होमगार्ड ने सवाल किया तब सीधे तौर पर कहा कि गेट खोलो, हमें आज तुम्हारे नगर आयुक्त को देखना है। बहुत हीरो बनता है, उसको जान से मार देंगे। गार्ड ने साहस जुटाया तब, बदमाश भाग खड़े हुए थे। थाना सिविल लाइन पुलिस ने मामले में तीनों आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली थी पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।
थाना छहलैट के अन्यारी गांव निवासी होमगार्ड राजेन्द्र सिंह ने बताया कि उनके साथ मो. युनुस मई माह से नगर आयुक्त की सुरक्षा गार्द में है। रोज की तरह शुक्रवार को भी नगर आयुक्त के पीलीकोठी चौराहे स्थित आवास पर सुरक्षा ड्यूटी में थे। शाम करीब पांच बजे चार व्यक्ति नगर आयुक्त के आवास के गेट पर आये। धमकाते हुए गेट खुलवाने का प्रयास किया। दोनों होमगार्ड ने साहस जुटा अन्य स्टाफ की मदद से आरोपितों को पकड़ने की कोशिश की तो यह कहते हुए भाग गए कि थोड़ी देर बाद फिर आयेगें, जो तुम्हें इंतजाम करना है कर लेना। आज हम अपना इंतकाम पूरा करके ही जायेगें। उनकी जेब से भागते समय दो फोटोस्टेट कागज गिरे जो आधार कार्ड के थे।
जिनमें एक पर नाम अहमद रजा निवासी गुमसानी संभल, दूसरे पर मोईन निवासी अशोक नगर घोसी वाली गली कंजरी सराय, मुरादाबाद अंकित है। रात सवा आठ बजे स्पलेंडर बाइक संख्या यूपी 21, 0639 से तीन आरोपित पीछे के गेट पर आ धमके और आवास में घुसने का प्रयास किया था और फिर भाग गए थे।
इंस्पेक्टर सिविल लाइन मनीष सक्सेना ने बताया कि नगर निगम के चपरासी कमल आदि की मदद से तीनों को पकड़ लिया। पूछताछ में एक ने अपना नाम अहमद रजा निवासी ग्राम गुमसानी थाना असमोली संभल वर्तमान निवासी ग्राम भाडली पाकबड़ा मुरादाबाद बताया जबकि अन्य दोनों नाबालिग हैं। तीनों ने बताया कि शाम के समय आने वाले अन्य व्यक्ति में एक साथी निगम पाल निवासी गुमसानी असमोली संभल भी था। बाइक व चाबी कब्जे में ले ली गई। पुलिस ने तीनों से पूछताछ में जुटी है।
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।
शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार
सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…
Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी
Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…
तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश
New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…
