नई भूमिका में गायकवाड़ का धमाका : पहले फ्लॉप, दूसरे मैच में शतक से दिया जवाब
ऋतुराज गायकवाड़ साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में फ्लॉप रहे थे। उन्होंने चौथे नंबर पर उतरने के बाद 8 गेंदों में 14 रन बनाए। सीमित ओवरों के क्रिकेट में विशेषज्ञ सलामी बल्लेबाज गायकवाड़ को दूसरे मैच में अपनी नई भूमिका…

ऋतुराज गायकवाड़ साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में फ्लॉप रहे थे। उन्होंने चौथे नंबर पर उतरने के बाद 8 गेंदों में 14 रन बनाए।
सीमित ओवरों के क्रिकेट में विशेषज्ञ सलामी बल्लेबाज गायकवाड़ को दूसरे मैच में अपनी नई भूमिका से सामंजस्य बिठाने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई। उन्होंने रायपुर में 83 गेंदों में 105 रन बनाए, जिसमें 12 चौके और दो सिक्स हैं। यह 28 वर्षीय बल्लेबाज का पहला वनडे शतक था। उन्होंने विराट कोहली (102) के साथ 195 रनों की दमदार साझेदारी की।
भारत के लिए वनडे में श्रेयस अय्यर ने चौथे नंबर पर अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन चोटिल होने के कारण टीम प्रबंधन ने गायकवाड़ को यह जिम्मेदारी सौंपी। अश्विन ने गायकवाड़ को लेकर क्लियर कट अपने ‘मन की बात’ बताई है।

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “ऋतुराज एक सलामी बल्लेबाज हैं। कुछ लोग कहते हैं कि उन्हें नंबर-4 पर बैटिंग नहीं करनी चाहिए। आईपीएल में आपके बेस्ट बल्लेबाज टॉप तीन में होने चाहिए। लेकिन वनडे में ऋतुराज के लिए नंबर-4 पर संभावनाएं हैं। वह सीमर्स को अच्छी तरह हैंडल करते हैं।
उन्हें मूविंग बॉल के खिलाफ थोड़ी दिक्कत है और अगर वह नंबर-4 पर बैटिंग करते है तो उसका इतना सामना नहीं करना पड़ेगा। वह स्पिन के एक शानदार प्लेयर हैं और विकेटों के बीच तेजी से दौड़ते हैं। उसके पास सभी शॉट्स हैं।
नंबर-4 पर बैटिंग करने के लिए उन्हें और कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है।” पूर्व स्पिनर का मानना है कि गायकवाड़ को वनडे में लंबे समय तक चांस मिलने चाहिए। उन्होंने कहा कि अय्यर के लौटने के बावजूद गायकवाड़ को भारतीय प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है।
अश्विन ने कहा, "अगर श्रेयस अय्यर वापस भी आते हैं तो भी आप ऋतुराज गायकवाड़ को जगह दे सकते हैं। मुझे ठीक से नहीं मालूम कि कैसे, लेकिन मैंने कई नए आइडिया सोचे हैं। क्या आप ऋतुराज को ऊपर भेजेंगे? मुझे पक्का नहीं पता। वह शानदार खिलाड़ी हैं और लंबे समय तक खेलने के हकदार हैं।" अय्यर ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कैच लेने के दौरान चोटिल हो गए थे। उन्हें सिडनी में अस्पताल में एडमिट होना पड़ा था।
वहीं, गायकवाड़ ने रायपुर वनडे के बाद स्वीकार किया कि नंबर-4 पर बैटिंग चुनौती थी। उन्होंने कहा, ''मैं हां कहूंगा क्योंकि नंबर चार पर बल्लेबाजी करना भी मेरे लिए एक चुनौती थी।'' गायकवाड़ ने कहा, ''मेरे लिए यह सम्मान की बात है की टीम प्रबंधन ने एक ऐसे सलामी बल्लेबाज पर भरोसा दिखाया जो चौथे नंबर पर भी बल्लेबाजी कर सकता है।
मैंने अपनी इस भूमिका को इसी तरह से लिया।'' उन्होंने आगे कहा, ''यह केवल शुरुआती 10 से 15 गेंद खेलने का मामला होता है और उसके बाद प्रक्रिया समान रहती है।'' इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मैच शनिवार को विशाखापट्टनम में होगा।
सम्बंधित ख़बरें
लखनऊ पब्लिक स्कूल्स की आनंद नगर शाखा द्वारा LPSC CROWN ATHLETICS MEET 2026 का भव्य शुभारंभ
लखनऊ पब्लिक स्कूल्स की आनंद नगर शाखा के तत्वावधान में दो दिवसीय LPSC CROWN ATHLETICS MEET 2026 का भव्य आयोजन 27 एवं 28 नवंबर 2026 को नॉर्दर्न रेलवे स्टेडियम, लखनऊ में किया जा रहा है।
शिवानी पब्लिक स्कूल में आठवीं शिवानी चेस मेनिया चैंपियनशिप का आगाज़
शिवानी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को आठवीं शिवानी चेस मेनिया चैंपियनशिप 2026 का शुभारंभ हुआ।
पंजाब हॉकी लीग: जमशेदपुर दूसरे स्थान पर पहुंचा, ओडिशा का अजेय अभियान जारी
नेवल टाटा हॉकी अकादमी, जमशेदपुर ने स्पोर्ट्स डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ तमिलनाडु (एसडीएटी) को 3-1 से हराकर पंजाब हॉकी लीग 2026 की अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल कर लिया।
काधे-बंथिया की जोड़ी ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलियन ओपन में बनाई जगह
भारतीय टेनिस खिलाड़ी अर्जुन काधे और सिद्धांत बंथिया की जोड़ी ने एशिया-पैसिफिक वाइल्डकार्ड प्ले-ऑफ जीतकर 'ऑस्ट्रेलियन ओपन 2027' में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है।
