धौलाना विधानसभा चुनाव का पूर्व प्रत्याशी वासिद प्रधान गिरफ्तार
गाजियाबाद : धौलाना विधानसभा से पीस पार्टी समेत कई राजनीतिक दलों चुनाव लड़ चुके वासिद प्रधान को मसूरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वासिद पर आरोप है कि उन्होंने ग्राम ढबारसी में सार्वजनिक सरकारी कच्चे रास्ते का निर्माण कर…

गाजियाबाद : धौलाना विधानसभा से पीस पार्टी समेत कई राजनीतिक दलों चुनाव लड़ चुके वासिद प्रधान को मसूरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वासिद पर आरोप है कि उन्होंने ग्राम ढबारसी में सार्वजनिक सरकारी कच्चे रास्ते का निर्माण कर बनी नाली को खुर्द बुर्द कर नाला खोद दिया।
डीसीपी एसएन तिवारी ने बताया कि ढबारसी विकास खण्ड रजापुर गाजियाबाद ने तहरीर दी गयी कि ग्राम ढबारसी में सार्वजनिक सरकारी कच्चे रास्ते का निर्माण कर बनी नाली को खुर्द बुर्द कर नाला खोद दिया गया है । जिसके सम्बन्ध में थाना मसूरी पर तत्काल मु0अ0सं0 173/25 धारा 326(b) बीएनएस एवं 2/3 सार्वजनिक संपत्ति निवारण अधिनियम बनाम वाशिद प्रधान पुत्रनिवासी ग्राम ढबारसी थाना मसूरी गाजियाबाद आदि 06 नफर अभियुक्त के विरूद्ध पंजीकृत किया गया । मुकदमें में फरार वासिद प्रधान की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया । आज थाना मसूरी पुलिस ने वासिद प्रधान को गिरफ्तार किया गया । आरोपी वासिद पर थाना मसूरी, कविनगर गाजियाबाद व गढमुक्तेश्वर, पिलखुआ जनपद हापुड में लगभग एक दर्जन से अधिक मुकदमे पंजीकृत है, वह थाना मसूरी का हिस्ट्रीशीटर भी है ।
पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि मेरे व मेरे साथियो द्वारा बिना अनुमति व बिना सम्बन्धित विभाग के चोरी-छिपे ग्राम मौहद्दीनपुर ढबारसी मे स्थित एक कच्चे रास्ते को जेसीबी द्वारा खुर्द बुर्द कर दिया ।
आपराधिक इतिहास/पंजीकृत अभियोग -
अभियुक्त के विरुद्ध हत्या, हत्या का प्रयास, धोखाधडी, बलवा एवं 7 सीएलए एक्ट के अन्तर्गत थाना मसूरी पर 15 अभियोग, कविनगर में 01 अभियोग एवं थाना गढमुक्तेश्वर, पिलखुआ जनपद हापुड में 01-01 अभियोग पंजीकृत है ।
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।
शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार
सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…
Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी
Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…
तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश
New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…
