धोनी के चेपॉक पहुंचते ही इमोशनल हुआ माहौल, सीएसके ने किया लैप ऑफ ऑनर
आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने घरेलू मैदान पर आखिरी मैच खेल लिया है। सीजन के 63वें मैच में सीएसके की टक्कर सनजाइजर्स हैदराबाद से थी। चेपॉक स्टेडियम में सीएसके को 5 विकेट से हार मिली। इस हार से प्लेऑफ का…

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने घरेलू मैदान पर आखिरी मैच खेल लिया है। सीजन के 63वें मैच में सीएसके की टक्कर सनजाइजर्स हैदराबाद से थी। चेपॉक स्टेडियम में सीएसके को 5 विकेट से हार मिली। इस हार से प्लेऑफ का रास्ता काफी मुश्किल हो गया है।
लेकिन मैच खत्म होने के बाद स्टेडियम का नजारा देखने लायक था। महेंद्र सिंह धोनी के साथ चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम ने लैप ऑफ ऑनर लिया। चेपॉक स्टेडियम में मौजूद फैंस को पहले ही मैच के बाद रूकने की जानकारी दे दी गई थी।
अटकलें थी कि महेंद्र सिंह धोनी संन्यास का ऐलान करेंगे लेकिन ऐसा कुछ नहीं किया। सीएसके ने मैच के बाद पूरे मैदान के चक्कर लगाए और दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया। इसके साथ ही खिलाड़ियों ने दर्शकों के बीच जर्सी और गेंदें फेंकी। पिछले कई सीजन से सीएसके घरेलू मैदान पर अपने अंतिम मैच के बाद ऐसा करती आ रही है।

इस लैप ऑफ ऑनर के दौरान सीएसके के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी मौजूद रहे। इस दौरान स्टेडियम में माहौल काफी इमोशनल था। धोनी इंजरी की वजह से इस सीजन कोई मुकाबला नहीं खेल पाए। वह जुलाई में 45 साल के हो जाएंगे। ऐसे में अभी यह साफ नहीं है कि धोनी अगला सीजन खेलेंगे या नहीं।

धोनी ने इस दौरान पूर्व साथी खिलाड़ी सुरेश रैना को गले भी लगाया। रैना लंबे समय तक सीएसके का हिस्सा रहे हैं। इस मैच के दौरान वह कमेंट्री की भूमिका में थे। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स की पारी के बाद टीम का फोटोशूट हुआ। आखिरी घरेलू मैच की टीम फोटो के लिए महेंद्र सिंह धोनी सीएसके की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरे।
इस दौरान चेपॉक स्टेडियम का शोर सुनने लायक था। पूरा स्टेडियम अपनी सीटों से उठ खड़ा हुआ। इस सीजन यह पहला मौका था जब मैच डे पर धोनी स्टेडियम में नजर आए। वह टीम के लिए मैच के लिए भी अभी तक स्टेडियम में नहीं आ रहे थे।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
