द इंडियन व्यू

धोनी का रिटायरमेंट : वो 'खास' शाम और कुछ अनकही बातें

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने जुलाई 2019 में आखिरी इंटरनेशनल मैच भारत के लिए खेला था। इसके बाद से लगातार ये कयास लगाए गए कि वे इस टी20 सीरीज में खेलेंगे या उस वनडे सीरीज में खेलेंगे, इन कयासों पर पूर्ण विराम…

Ragwendra P Singh
August 15, 2025
2 min read
धोनी का रिटायरमेंट : वो 'खास' शाम और कुछ अनकही बातें

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने जुलाई 2019 में आखिरी इंटरनेशनल मैच भारत के लिए खेला था। इसके बाद से लगातार ये कयास लगाए गए कि वे इस टी20 सीरीज में खेलेंगे या उस वनडे सीरीज में खेलेंगे, इन कयासों पर पूर्ण विराम 15 अगस्त 2020 की शाम को लगा, जब एमएस धोनी ने सोशल मीडिया के जरिए अपने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया।

साभार : गूगल

एमएस धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लिए 5 साल हो चुके हैं, लेकिन आज भी उनके रिटायरमेंट की पोस्ट चर्चा का विषय रहती है।

एमएस धोनी ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया था, जिसमें उन्होंने गाना लगाया था कि मैं पल दो पल का शायर हूं, पल दो पल मेरी कहानी है...इस गाने में एक लाइन आती है कि वो मेरी बीच नहीं आए, मैं उनके बीच में क्यों आऊं, उनकी सुबहों और शामों का मैं एक भी लम्हा क्यों पाऊं...इससे उन्होंने संदेश दिया था कि वे युवा खिलाड़ियों के बीच में नहीं आना चाहते, क्योंकि उनके करियर की शुरुआत में भी कुछ खिलाड़ियों ने क्रिकेट छोड़ी होगी।

इससे भी ज्यादा उनका रिटायरमेंट पोस्ट इसलिए चर्चा में था, क्योंकि उन्होंने मुहूर्त की तरह रिटारमेंट की घोषणा की थी। दरअसल, एमएस धोनी ने इंस्टाग्राम पर रिटायरमेंट पोस्ट में लिखा था, "आपके प्यार और समर्थन के लिए बहुत बहुत धन्यवाद। 1929 बजे से मुझे रिटायर समझा जाए।"

https://www.instagram.com/mahi7781/reel/CD6ZQn1lGBi/?hl=en

एमएस धोनी ने इस पोस्ट में 1929 का जिक्र किया है, जिसका मतलब है शाम को 7 बजकर 29 मिनट से...ऐसा अक्सर किसी शुभ मुहूर्त के लिए किया जाता है कि इतने बजे से इतने मिनट तक आप कोई शुभ कार्य कर सकते हैं, लेकिन एमएस धोनी ने फैंस का दिल तोड़ने के लिए ये अपनाया था।

धोनी के इंटरनेशनल करियर की बात करें तो 350 वनडे मैचों की 297 पारियों में एमएस धोनी ने 10773 रन बनाए हैं, जिनमें 183 उनका बेस्ट स्कोर है।

50.58 का औसत और 87.57 का स्ट्राइक रेट उनका रहा है। 10 शतक और 73 शतक उनके बल्ले से निकले। वहीं, टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट की बात करें तो उन्होंने 98 मैचों की 85 पारियों में कुल 1617 रन बनाए।

2 अर्धशतक उन्होंने इस फॉर्मेट में जड़े। टेस्ट क्रिकेट से धोनी ने 2014 में रिटायरमेंट लिया था। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 90 मैचों में 4876 रन बनाए। 6 शतक और 33 अर्धशतक उन्होंने जड़े।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।