द इंडियन व्यू

द्वितीय डब्लूएमएसकेएफ ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप 19 जुलाई से, सात राज्यों के खिलाड़ी दिखाएंगे दम

लखनऊ। कराटे के जज़्बे, जुनून और जौहर से लखनऊ एक बार फिर गुलजार होने को तैयार है। दरअसल द्वितीय डब्लूएमएसकेएफ ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप-2025 का आयोजन 19 और 20 जुलाई, 2025 को चौक स्टेडियम के लालजी टंडन बहुउद्देश्यीय हाल…

Ragwendra P Singh
July 18, 2025
2 min read
द्वितीय डब्लूएमएसकेएफ ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप 19 जुलाई से, सात राज्यों के खिलाड़ी दिखाएंगे दम

लखनऊ। कराटे के जज़्बे, जुनून और जौहर से लखनऊ एक बार फिर गुलजार होने को तैयार है। दरअसल द्वितीय डब्लूएमएसकेएफ ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप-2025 का आयोजन 19 और 20 जुलाई, 2025 को चौक स्टेडियम के लालजी टंडन बहुउद्देश्यीय हाल में होगा।

साभार : गूगल

दो दिवसीय इस चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश सहित सात राज्यों के 600 खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे जिसका आयोजन वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकान कराटे फेडरेशन, इंडिया के तत्वावधान में वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकान कराटे फेडरेशन, उत्तर प्रदेश द्वारा किया जा रहा है।

600 खिलाड़ियों के बीच 140 स्वर्ण पदकों के लिए होगी प्रतिस्पर्धा

चैंपियनशिप के बारे में जानकारी देते हुए आयोजन समिति के अध्यक्ष जसपाल सिंह व आयोजन सचिव संतोष कुमार ने बताया कि चैंपियनशिप में मेजबान उत्तर प्रदेश सहित उत्तराखंड, झारखंड, गोवा, पश्चिम बंगाल, पंजाब व राजस्थान की टीमें प्रतिभाग करेंगी जिसमें सबसे बड़ा दल उत्तर प्रदेश का होगा।

जसपाल सिंह के अनुसार चैंपियनशिप के सफल आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है और पूर्व संध्या पर प्रतिभागी खिलाड़ियों का वजन भी मापा गया। संतोष कुमार ने बताया कि चैंपियनशिप में कुल 140 स्वर्ण, 140 रजत एवं 280 कांस्य पदकों के लिए प्रतिस्पर्धा होगी। चैंपियनशिप का आयोजन सब जूनियर, कैडेट, जूनियर व सीनियर आयु वर्ग में होगा।

इसमें बालक व बालिकाओ में कुमिते के 110 भार वर्ग व काता की 30 श्रेणियों सहित कुल 140 वर्गो में स्पर्धाएं आयोजित होंगी। चैंपियनशिप का औपचारिक उद्घाटन 19 जुलाई को दोपहर 1 बजे मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष डा.सैयद रफत जुबैर रिजवी के कर कमलों द्वारा किया जाएगा। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता कराटे एसोसिएशन ऑफ यूपी के अध्यक्ष टीपी हवेलिया करेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।