द इंडियन व्यू

दो राज्यों में सक्रिय गौ तस्कर फैजान पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

बांदा : बांदा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में गोवध और गौ-तस्करी जैसे संगीन मामलों में वांछित चल रहा कुख्यात अपराधी फैजान को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार की रात थाना मटौंध और एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन…

Ragwendra P Singh
May 29, 2025
2 min read
दो राज्यों में सक्रिय गौ तस्कर फैजान पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

बांदा : बांदा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में गोवध और गौ-तस्करी जैसे संगीन मामलों में वांछित चल रहा कुख्यात अपराधी फैजान को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार की रात थाना मटौंध और एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि 28/29 मई 2025 की रात पुलिस टीम गौरिहार-छतरपुर रोड पर आलमखोड़ मोड़ के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध कार गौरिहार (मध्य प्रदेश) बॉर्डर की ओर से मटौंध की तरफ आती दिखी। पुलिस को देखकर चालक ने कार मोड़कर भागने की कोशिश की। संदेह होने पर पुलिस ने पीछा किया तो आरोपी ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी।

जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया और मौके पर ही दबोच लिया गया। उसके कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा, जिंदा कारतूस, और एक कार बरामद की गई है।

आरोपी की पहचान फैजान पुत्र असलम खान, निवासी ग्राम नजीराबाद, रघुराजनगर, थाना सिटी कोतवाली, जनपद सतना (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि फैजान पर उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में पशु क्रूरता, गोवध, एनडीपीएस एक्ट सहित आधा दर्जन संगीन मामले दर्ज हैं।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, फैजान थाना मटौंध में दर्ज गोवध के मुकदमे धारा 3/5(क)/8 उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम 1955 व 11(1)घ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960) में 23 दिसंबर 2024 से वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर बांदा पुलिस अधीक्षक द्वारा 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि फैजान के अन्य साथी अब भी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में सक्रिय हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस इन पर कड़ी नजर रखे हुए है और जल्द ही इन्हें भी सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…