'देश से बड़ा कोई नहीं ', एशिया कप में पाकिस्तान के साथ खेलने का पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने खुलकर किया विरोध
भारत और पाकिस्तान फिर एक साथ क्रिकेट मैच खेलने उतरेंगे. ये दोनों टीमें आगामी एशिया कप 2025 में हिस्सा लेंगी. पहले ऐसी रिपोर्ट्स आ रही थी कि टीम इंडिया इस मुकाबले से बॉयकॉट कर सकती है. हालांकि जब टूर्नामेंट का शेड्यूल…

भारत और पाकिस्तान फिर एक साथ क्रिकेट मैच खेलने उतरेंगे. ये दोनों टीमें आगामी एशिया कप 2025 में हिस्सा लेंगी. पहले ऐसी रिपोर्ट्स आ रही थी कि टीम इंडिया इस मुकाबले से बॉयकॉट कर सकती है. हालांकि जब टूर्नामेंट का शेड्यूल घोषित हुआ, तब साफ हो गया कि इनके बीच मुकाबला होगा. मगर पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह इससे खुश नहीं हैं. उन्होंने अपने हालिया बयान में इसको लेकर बेबाक राय दी.
भज्जी ने भारत-पाक मैच का किया विरोध
पाकिस्तान के साथ एशिया कप में खेलने के लिए सहमत होने पर बीसीसीआई की काफी आलोचना हो रही है. पहलगाम हमलों को ध्यान में रखते हुए फैंस के साथ-साथ कई क्रिकेट विशेषज्ञों ने पड़ोसी मुल्क के साथ क्रिकेट खेलने का विरोध किया है. उस लिस्ट में हरभजन सिंह का भी नाम जुड़ गया है. उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि देश पहले आना चाहिए.
उनका कहना था कि देश पहले आता है और एक क्रिकेट मैच का बलिदान दिया जा सकता है. बता दें कि भज्जी ने लीजेंड्स लीग के दौरान भी पाकिस्तान के साथ मैच का बॉयकॉट किया था. जो बाद में रद्द कर दिया गया.
पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने दिया ये बयान
हाल ही में भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने एक मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू के दौरान भारत के एशिया कप में पाकिस्तान के साथ खेलने को लेकर कहा,
"हमारी जो भी पहचान है, वो इस देश की वजह से है. चाहे आप खिलाड़ी हों, अभिनेता हों या कोई और, देश से बड़ा कोई नहीं है. देश पहले आता है. क्रिकेट बहुत छोटी बात है. हम एक क्रिकेट मैच खेलना छोड़ ही सकते हैं. देश हमेशा पहले आना चाहिए. उन्हें यह समझना होगा कि क्या ज़रूरी है और क्या नहीं. यह बात इतनी सी है. मेरे लिए, वो सैनिक जो सरहद पर खड़ा है. जिसका परिवार अक्सर उससे मिल नहीं पाता. जो कभी-कभी अपनी जान कुर्बान कर देता है. और कभी घर नहीं लौटता. उसका बलिदान हम सबके लिए बहुत बड़ा है".
14 सितंबर को किया गया है आयोजित
यूएई में होने वाले एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है. दोनों ग्रुप-ए में मौजूद हैं. इनके बीच 14 सितंबर को मुकाबला आयोजित किया गया है. यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इससे पहले आखिरी बार इनकी टक्कर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान हुई थी. जिसमें टीम इंडिया विजेता रही थी.
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
