विश्व विश्वविद्यालय : देव कुमार मीणा ने पोल वॉल्ट में फिर तोड़ा राष्ट्रीय रिकॉर्ड, फाइनल में बनाई जगह
देव कुमार मीणा ने विश्व विश्वविद्यालय खेलों में 5.40 मीटर के प्रयास के साथ पोल वॉल्ट में अपना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ते हुए शुक्रवार को फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। इस खिलाड़ी ने ग्रुप एक क्वालिफिकेशन चरण में पांचवां और…

देव कुमार मीणा ने विश्व विश्वविद्यालय खेलों में 5.40 मीटर के प्रयास के साथ पोल वॉल्ट में अपना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ते हुए शुक्रवार को फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। इस खिलाड़ी ने ग्रुप एक क्वालिफिकेशन चरण में पांचवां और कुल मिलाकर छठा स्थान हासिल किया।

उन्होंने अप्रैल में कोच्चि में फेडरेशन कप के दौरान बनाए गए अपने पिछले राष्ट्रीय रिकॉर्ड 5.35 मीटर में 0.05 मीटर का सुधार किया। उन्होंने 5.05 मीटर से शुरुआत करते हुए इसे अपने पहले प्रयास में पार कर लिया। मीणा ने 5.25 मीटर को अपने पहले प्रयास में पार कर गए।
जब बार को 5.40 मीटर तक बढ़ाया गया तब वह अपने पहले प्रयास में लड़खड़ा गए, लेकिन अपने दूसरे प्रयास में राष्ट्रीय रिकॉर्ड ऊंचाई को सफलतापूर्वक पार कर लिया। यह इस साल तीसरी बार था जब देश के शीर्ष पोल वॉल्टर मीणा ने इस साल राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा था।
उन्होंने फरवरी में उत्तराखंड राष्ट्रीय खेलों में 5.32 मीटर के तत्कालीन राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक भी जीता था। राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक अनिमेष कुजूर पुरुषों की 200 मीटर स्पर्धा के फाइनल में चौथे स्थान पर रहे, उन्होंने गुरुवार रात 20.85 सेकंड का समय लिया। उनका राष्ट्रीय रिकॉर्ड 20.32 सेकंड है। भारतीय मिश्रित चार गुणा 400 मीटर रिले टीम भी 3:18.40 के समय के साथ चौथे स्थान पर रही।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
