द इंडियन व्यू

देवा सीएचसी के अधीक्षक, ऑप्टोमैट्रिस्ट हटाए

लखनऊ। बाराबंकी स्थित देवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में ऑप्टोमैट्रिस्ट पर चश्मा बचेने के गंभीर आरोप लगे हैं। मरीजों को 3500 रुपए लेकर चश्मा बेचने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। डिप्टी सीएम ब्रजेश…

Ragwendra P Singh
January 22, 2025
2 min read

लखनऊ।  बाराबंकी स्थित देवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में ऑप्टोमैट्रिस्ट पर चश्मा बचेने के गंभीर आरोप लगे हैं। मरीजों को 3500 रुपए लेकर चश्मा बेचने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने इसका संज्ञान लिया और अधीक्षक एवं ऑप्टोमैट्रिस्ट को हटा दिया गया है। देवा सीएचसी में संविदा पर तैनात ऑप्टोमैटिस्ट शालिनी वर्मा पर मरीजों को चश्मा बेचने व पैसे के लेन-देन के गंभीर आरोप लगे हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। लिखित शिकायत भी की गई थी। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने संविदा पर तैनात ऑप्ट्रोमैट्रिस्ट शालिनी वर्मा को देवा सीएचसी से हटा दिया है। डिप्टी सीएम के आदेश पर सीएमओ ने शालिनी को सीएचसी टिकैतनगर में ज्वाइनिंग देने के आदेश दिए हैं।
डिप्टी सीएम ने बताया कि देवा सीएचसी के अधीक्षक डॉ. राधेश्याम गौड़ का तबादला जहांगीराबाद सीएचसी कर दिया गया है।

डिप्टी सीएम के निर्देश पर मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रशासन डॉ. दिनेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है। इसमें नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. लवभूषण गुप्ता व उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव दीक्षित शामिल हैं। कमेटी की रिपोर्ट पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…