देवरिया : मुठभेड़ में पुलिस पर गोली चलाने वाला शातिर बदमाश घायल
देवरिया : उत्तर प्रदेश के देवरिया में सदर कोतवाली पुलिस ने बेलड़ाड़ मोड़ के पास बीते रात को चेकिंग के दौरान दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार, मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक पुलिस का इशारा नजरअंदाज कर…

देवरिया : उत्तर प्रदेश के देवरिया में सदर कोतवाली पुलिस ने बेलड़ाड़ मोड़ के पास बीते रात को चेकिंग के दौरान दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार, मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक पुलिस का इशारा नजरअंदाज कर बरहज जाने वाले रास्ते पर भागने लगे। पीछा करने के दौरान उनकी मोटरसाइकिल फिसलकर सड़क पर गिर गई। इसके बाद दोनों आरोपी पुलिस से बचकर भागने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान एक आरोपी ने कथित तौर पर अवैध पिस्टल से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लग गई।पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजीत आर. शंकर ने बताया कि कोतवाली पुलिस को मिली सूचना के आधार पर बेलड़ाड़ मोड़ के पास चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे मोटरसाइकिल की रफ्तार बढ़ाकर बरहज की ओर जाने वाले मार्ग पर भागने लगे। पुलिस टीम ने उनका पीछा किया। इसी दौरान मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर फिसल गई।एसपी के मुताबिक, मोटरसाइकिल से गिरने के बाद दोनों आरोपियों ने भागने की कोशिश की। इनमें से एक आरोपी ने हाथ में मौजूद अवैध पिस्टल से पुलिस टीम पर गोली चला दी। पुलिसकर्मियों ने आड़ लेकर आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत सामान्य बताई गई है।घायल आरोपी की पहचान मनीष जायसवाल पुत्र मन्नू, निवासी देवरिया खास, थाना कोतवाली, देवरिया के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, मनीष के खिलाफ चोरी और आर्म्स एक्ट समेत 12 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।पुलिस ने मौके से सफेद रंग की एक अपाचे मोटरसाइकिल, एक पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं। फरार दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। पुलिस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, मौके पर स्थिति सामान्य और शांतिपूर्ण है।
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।
शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार
सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…
Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी
Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…
तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश
New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…
