दूसरे टी20 की हार भुलाकर तीसरे मैच पर भारत की नजर: श्रीचरणी
भारत की बाएं हाथ की स्पिनर श्रीचरणी ने स्वीकार किया कि इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे महिला टी20 मैच में जीत से टीम का काफी आत्मविश्वास बढ़ता लेकिन उन्होंने बोला कि टीम तीसरे और निर्णायक मैच में जीत हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध…

भारत की बाएं हाथ की स्पिनर श्रीचरणी ने स्वीकार किया कि इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे महिला टी20 मैच में जीत से टीम का काफी आत्मविश्वास बढ़ता लेकिन उन्होंने बोला कि टीम तीसरे और निर्णायक मैच में जीत हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है।
मेजबान इंग्लैंड ने शनिवार को दूसरा टी20 मैच 26 रन से जीतकर तीन मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर कर ली। भारत ने पहला मैच 38 रन से जीता था। यह श्रृंखला 12 जून से इंग्लैंड और वेल्स में शुरू होने वाले महिला टी20 विश्व कप की तैयारी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
श्रीचरणी ने मैच के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हमारे लिए हर मैच जीतना महत्वपूर्ण है, इससे हमारा आत्मविश्वास बढ़ता है। अगर हम यहां जीत जाते तो यह हमारी लगातार दूसरी जीत होती जिससे हमें और अधिक आत्मविश्वास मिलता।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे सामने अब एक अच्छी चुनौती है और हम उससे निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।’’ इस मैच में तीन विकेट लेने वाली श्रीचरणी ने अपनी गेंदबाजी के बारे में कहा, ‘‘मैं अपने मजबूत पक्ष को ध्यान में रखकर गेंदबाजी करती हूं। मैं कुछ नया करने की कोशिश नहीं कर रही हूं। मुझे लगता है की गेंद को टर्न करना मेरी सबसे बड़ी ताकत है।’’ भारतीय महिला टीम टी20 विश्व कप में 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
