दुष्कर्म के आरोपित को पुलिस ने चंद घंटों में गिरफ्तार कर भेजा जेल
बलरामपुर : बलरामपुर जिले के रामानुजगंज पुलिस ने विवाहिता से दुष्कर्म के आरोपित को मामला दर्ज होने के महज चंद घंटों में आज बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस के द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, पीड़िता ने…

बलरामपुर : बलरामपुर जिले के रामानुजगंज पुलिस ने विवाहिता से दुष्कर्म के आरोपित को मामला दर्ज होने के महज चंद घंटों में आज बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
पुलिस के द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, पीड़िता ने रामानुजगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिसमें उसने बताया कि, पीड़िता शादी के बाद अपने मायके आई थी। इसी दौरान पीड़िता का आरोपित हैदर अली (20 वर्ष) ग्राम महाबीरगंज निवासी से जान पहचान हुई। इसके बाद 31 जनवरी को पीड़िता के परिजन घर से बाहर किसी काम से गए हुए थे। जिसका फायदा उठाकर आरोपित घर में घुस गया और पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया।
घटना की जानकारी पीड़िता के ससुराल पक्ष को मिली। जिसके उन्होंने पीड़िता से संबंध खत्म कर लिए। आरोपित हैदर अली पीड़िता को शादी का आश्वासन देकर काम करने के लिए चेन्नई भाग गया। पीड़िता पांच माह की गर्भवती हो गई। जिसके बाद आरोपित ने शादी करने से मना कर दिया। इसी बीच आरोपित अपने गृह ग्राम महाबीरगंज पहुंचा। रामानुजगंज पुलिस पीड़िता की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज होने के महज चंद घंटों के भीतर आज बुधवार को आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।
शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार
सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…
Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी
Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…
तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश
New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…
