दीक्षा डागर का दमदार प्रदर्शन, दक्षिण अफ्रीका ओपन में संयुक्त 11वां स्थान
भारतीय दीक्षा डागर ने अंतिम नौ होल में पांच बर्डी लगाते हुए दक्षिण अफ्रीका महिला ओपन में पांच-अंडर 68 का कार्ड खेलकर संयुक्त रूप से 11वें स्थान पर जगह बनाई है। दक्षिण अफ्रीका महिला ओपन की 2019 की चैंपियन दीक्षा पार 73…

भारतीय दीक्षा डागर ने अंतिम नौ होल में पांच बर्डी लगाते हुए दक्षिण अफ्रीका महिला ओपन में पांच-अंडर 68 का कार्ड खेलकर संयुक्त रूप से 11वें स्थान पर जगह बनाई है।
दक्षिण अफ्रीका महिला ओपन की 2019 की चैंपियन दीक्षा पार 73 वाले रॉयल केप गोल्फ क्लब में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में भाग ले रही छह भारतीय गोल्फरों में सर्वश्रेष्ठ रहीं। प्रणवी उर्स (70) संयुक्त 20वें, जबकि हिताशी बक्शी और अवनी प्रशांत (73) संयुक्त 64वें स्थान पर रहीं।

त्वेसा मलिक (74) और वाणी कपूर (75) क्रमशः संयुक्त 82वें और 92वें स्थान पर हैं, और कट में जगह बनाने के लिए उन्हें बेहतर प्रदर्शन करना होगा। जर्मनी की पेट्रीशिया श्मिट ने करियर का सर्वश्रेष्ठ 10 अंडर 63 का स्कोर बनाकर दो शॉट की बढ़त हासिल की।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
