दिव्यांग खिलाड़ियों को निशुल्क प्रशिक्षण देगी लखनऊ स्पोर्ट्स ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो कमेटी
लखनऊ। ताइक्वांडो खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और दिव्यांग खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लखनऊ स्पोर्ट्स ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो कमेटी की आम सभा का आयोजन राजाजीपुरम स्थित लखनऊ मॉडल पब्लिक इंटर…

लखनऊ। ताइक्वांडो खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और दिव्यांग खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लखनऊ स्पोर्ट्स ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो कमेटी की आम सभा का आयोजन राजाजीपुरम स्थित लखनऊ मॉडल पब्लिक इंटर कॉलेज, सूर्य नगर में किया गया। बैठक में दिव्यांग खिलाड़ियों को निशुल्क प्रशिक्षण देने के साथ उनकी ड्रेस, कलर बेल्ट परीक्षा शुल्क और प्रतियोगिता खर्च संस्था द्वारा वहन किए जाने की घोषणा की गई।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे यूपी ताइक्वांडो एसोसिएशन (पंजीकृत) के महासचिव हरीश पाल ने ताइक्वांडो खेल से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कलर बेल्ट परीक्षा और प्रतियोगिताओं के शुल्क में सुधार का आश्वासन देते हुए प्रशिक्षकों को बताया कि काफी समय से ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया (टीएफआई) द्वारा कोई आई-कार्ड जारी नहीं किया जा रहा है, इसलिए आई-कार्ड के नाम पर किसी प्रकार का शुल्क किसी को न दिया जाए।
सभा में संघ का विस्तार करते हुए डॉ. अमित सिंह को लखनऊ का चेयरमैन तथा अभिषेक बाजपेई को सर्वसम्मति से कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष इरफान शेख, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वर्षा मौर्य और उपाध्यक्ष अनिल सिंह सहित कई प्रशिक्षक और पदाधिकारी मौजूद रहे।
नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष अभिषेक बाजपेई ने कहा कि संस्था लखनऊ जिले के खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के साथ ताइक्वांडो के प्रचार-प्रसार पर विशेष ध्यान देगी। उन्होंने कहा कि यह लखनऊ जिले की पहली ऐसी ताइक्वांडो संस्था होगी जो दिव्यांग खिलाड़ियों को पूरी तरह निशुल्क प्रशिक्षण उपलब्ध कराएगी।
संस्था के सचिव अतुल यादव ने सभी अतिथियों और प्रशिक्षकों का आभार जताते हुए कहा कि संस्था का उद्देश्य जिले के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना और प्रशिक्षकों को एक मजबूत मंच प्रदान करना है। उन्होंने सभी प्रशिक्षकों से एकजुट होकर ताइक्वांडो खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
