द इंडियन व्यू

दिल्ली उच्च न्यायालय ने भारतीय घुड़सवारी महासंघ की बैठक पर लगाई रोक

दिल्ली उच्च न्यायालय ने भारतीय घुड़सवारी महासंघ को रविवार को प्रस्तावित असाधारण आम बैठक आयोजित करने से रोक दिया है। अदालत ने साथ ही कहा कि ईएफआई के कामकाज के लगभग हर पहलू को लेकर गंभीर विवाद हैं। साभार : गूगल ईएफआई…

Ragwendra P Singh
August 16, 2025
2 min read
दिल्ली उच्च न्यायालय ने भारतीय घुड़सवारी महासंघ की बैठक पर लगाई रोक

दिल्ली उच्च न्यायालय ने भारतीय घुड़सवारी महासंघ को रविवार को प्रस्तावित असाधारण आम बैठक आयोजित करने से रोक दिया है। अदालत ने साथ ही कहा कि ईएफआई के कामकाज के लगभग हर पहलू को लेकर गंभीर विवाद हैं।

साभार : गूगल

ईएफआई महासचिव कर्नल जयवीर सिंह ने दो अगस्त को नोटिस जारी किया था कि असाधारण आम बैठक (ईओजीएम) 17 अगस्त को कराई जाएगी लेकिन राजस्थान घुड़सवारी संघ (आरईए) ने इस पर रोक लगाने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया।

अदालत ने शुक्रवार को ईओजीएम पर रोक लगाते हुए कहा, ‘‘ईओजीएम बुलाकर ईएफआई में असहज स्थिति को और जटिल बनाने का कोई औचित्य नहीं दिखता।’’ अदालत ने सुनवाई की अगली तारीख 13 अक्टूबर 2025 तय की।

बैठक के एजेंडे में अंतरिम अध्यक्ष का नामांकन, 2025 कैलेंडर को अंतिम रूप देना, एफईआई एशियाई चैंपियनशिप के लिए चयन ट्रायल को मंजूरी देना और 2025 युवा एशियाई खेलों, 2026 एशियाई खेलों के लिए चयन मानदंड निर्धारित करना शामिल है।

गौरतलब है कि खेल मंत्रालय ने नवंबर 2021 में ईएफआई को खेल संहिता के दो अहम प्रावधानों का पालन करने से छूट दी थी जिसमें कम से कम दो-तिहाई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सदस्य बनाना शामिल था।

कर्नल जयवीर सिंह ने कहा कि वे अदालत के फैसले को चुनौती देने पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘यह सही फैसला नहीं है। यह सदस्यों के खिलाफ है। महत्वपूर्ण फैसले लेने हैं।

हमें कैलेंडर को अंतिम रूप देना है और जब तक हम ऐसा नहीं करते, तब तक टूर्नामेंट आयोजित नहीं किए जा सकते। खिलाड़ियों को नुकसान होगा।’’ उन्होंने एक समाचार एजेंसी को बताया, ‘‘हम अगले कदम पर विचार कर रहे हैं। ’’

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।