द इंडियन व्यू

दक्षिण कोरिया को हराकर भारत का स्वर्णिम निशाना, धीरज और कुमकुम चमके

भारतीय तीरंदाजी टीम ने आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज-3 में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीते। भारतीय जोड़ी धीरज बोम्मादेवरा और कुमकुम अनिल मोहोड ने रिकर्व मिक्स्ड टीम स्पर्धा में विश्व नंबर-1 दक्षिण कोरिया को हराकर…

Ragwendra P Singh
June 15, 2026
2 min read
दक्षिण कोरिया को हराकर भारत का स्वर्णिम निशाना, धीरज और कुमकुम चमके

भारतीय तीरंदाजी टीम ने आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज-3 में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीते। भारतीय जोड़ी धीरज बोम्मादेवरा और कुमकुम अनिल मोहोड ने रिकर्व मिक्स्ड टीम स्पर्धा में विश्व नंबर-1 दक्षिण कोरिया को हराकर स्वर्ण पदक जीता, जबकि धीरज ने पुरुष व्यक्तिगत रिकर्व वर्ग में भी स्वर्ण जीतकर भारत को दोहरी सफलता दिलाई।

भारतीय तीरंदाजी संघ ने उक्त जानकारी सोमवार को एक बयान में दी। रिकर्व मिक्स्ड टीम फाइनल में भारतीय जोड़ी ने शानदार खेल दिखाते हुए दक्षिण कोरिया को 5-1 से हराया। भारत ने इससे पहले डेनमार्क, अमेरिका और जर्मनी को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।

यह उपलब्धि भारत के लिए इसलिए भी खास रही क्योंकि 2021 के बाद पहली बार भारत ने किसी वर्ल्ड कप चरण में रिकर्व मिक्स्ड टीम स्वर्ण पदक जीता है। धीरज बोम्मादेवरा ने पुरुष व्यक्तिगत रिकर्व फाइनल में दक्षिण कोरिया के ली वू सियोक को 7-3 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके साथ वह 2021 के बाद वर्ल्ड कप स्तर पर पुरुष रिकर्व व्यक्तिगत स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय तीरंदाज बन गए।

@india_archery

धीरज का यह प्रदर्शन भारतीय तीरंदाजी के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है क्योंकि उन्होंने टीम और व्यक्तिगत दोनों वर्गों में स्वर्ण जीतकर अपनी विश्वस्तरीय क्षमता साबित की।

भारतीय तीरंदाजी संघ अध्यक्ष अर्जुन मुंडा ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि भारतीय तीरंदाजी के बढ़ते स्तर और खिलाड़ियों की मेहनत का परिणाम है। संघ के मानद महासचिव वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि चयन प्रक्रिया और राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर का असर अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर साफ दिखाई दे रहा है। आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज 3 का आयोजन 9 से 14 जून तक तुर्किये के अंताल्या में किया गया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।