थॉमस कप सेमीफाइनल से चोटिल लक्ष्य सेन बाहर, भारत को बड़ा झटका
शीर्ष भारतीय पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन चोट की वजह से थॉमस कप 2026 के सेमीफाइनल में फ्रांस के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे। इस बात की पुष्टि बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने शनिवार को की। बीएआई महासचिव संजय मिश्रा ने एक…

शीर्ष भारतीय पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन चोट की वजह से थॉमस कप 2026 के सेमीफाइनल में फ्रांस के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे। इस बात की पुष्टि बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने शनिवार को की।
बीएआई महासचिव संजय मिश्रा ने एक बयान में कहा, “क्वार्टरफाइनल मुकाबले के दौरान कई बार डाइव लगाने के चलते लक्ष्य के कोहनी में चोट लगी। मेडिकल टीम की विस्तृत जांच के बाद एहतियातन उन्हें आराम देने का फैसला लिया गया है, ताकि अगर भारत फाइनल में पहुंचता है तो वह पूरी तरह फिट रह सकें।”
उन्होंने आगे कहा कि लक्ष्य फिलहाल मेडिकल निगरानी में हैं और उन्हें हर जरूरी सहायता दी जा रही है। टीम को उनके जल्द स्वस्थ होकर वापसी करने की पूरी उम्मीद है। गौरतलब है कि लक्ष्य सेन ने क्वार्टरफाइनल में उच्च रैंकिंग वाले चोउ तिएन चेन को 18-21, 22-20, 21-17 से हराकर भारत की 3-0 की जीत की नींव रखी थी।

सेमीफाइनल में भारत से पुरुष एकल में आयुष शेट्टी, किदांबी श्रीकांत और एचएस प्रणय उतरेंगे। वहीं युगल मुकाबलों में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी/चिराग शेट्टी और एम अर्जुन/ए हरिहरन की जोड़ियां भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
