द इंडियन व्यू

थाने के सामने युवक की हत्या करने वाला 25हजार का इनामी पुलिस मुठभेड़ में घायल

गाजियाबाद : गाजियाबाद पुलिस ने रविवार की रात में दो अलग-अलग स्थानों पर हुई पुलिस मुठभेड़ में दो अपराधियों की गिरफ्तार किया है। दोनों ही अपराधी पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल हुए हैं। गिरफ्तार अपराधियों ने मुरादनगर थाने के…

Ragwendra P Singh
June 23, 2025
2 min read
थाने के सामने युवक की हत्या करने वाला 25हजार का इनामी पुलिस मुठभेड़ में घायल

गाजियाबाद : गाजियाबाद पुलिस ने रविवार की रात में दो अलग-अलग स्थानों पर हुई पुलिस मुठभेड़ में दो अपराधियों की गिरफ्तार किया है। दोनों ही अपराधी पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल हुए हैं। गिरफ्तार अपराधियों ने मुरादनगर थाने के सामने रवि शर्मा की गोली मारकर हत्या करने वाला 25 हजार का इनामी भी शामिल है।

एसीपी लिपि नगाइच ने सोमवार को बताया कि रविवार की रात्रि में थाना मुरादनगर पुलिस व स्वाट टीम ग्रामीण जोन द्वारा अपराध की रोकथाम के लिए सलेमाबाद झाल पर लगातार चेकिंग की जा रही थी। तभी एक बाइक सवार व्यक्ति रावली रोड की ओर से आता हुआ दिखाई दिया। जिसे पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो पुलिस टीम को देखकर हुसैनपुर रोड की तरफ मोटरसाइकिल से तेजी से भागने लगा ।जिसका पुलिस ने पीछा किया तो वह डीडार गांव की तरफ जाने वाले रोड से मिल्क रावली को जाने वाले खड़ंजे पर मोटरसाइकिल को तेजी से मोड कर भागने लगा। तभी उसकी मोटरसाइकिल फिसल कर गिर गई। जिसे पुलिस ने पकड़ने का प्रयास किया गया तो उसने अपने आप को घिरता देख पुलिस पर फायर किया । पुलिस की जवाबी करवाई में वह घायल होकर नीचे गिर गया । आरोपी का नाम अजय उर्फ मिनी उर्फ छोटू पुत्र राजवीर निवासी ग्राम मिल्क रावली है। उसने मुरादनगर थाने के सामने रवि शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसके कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर 01 खोखा कारतूस 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर व चोरी की 01 स्प्लेंडर मोटर साइकिल बरामद हुई ।

इसके अलावा थाना कौशाम्बी पुलिस ने कौशाम्बी में छिनैती की घटना को अंजाम देने वाले बदमाश प्रज्जवल ठाकुर उर्फ प्रिंस उर्फ पीयूष उर्फ पूसी निवासी मण्डावली, वेस्ट विनोद नगर, दिल्ली को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। वह पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल हो गया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…