द इंडियन व्यू

थरुन मन्नेपल्ली मकाऊ ओपन बैडमिंटन 2025 के सेमीफाइनल में पहुंचे

मकाऊ : भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी थरुन मन्नेपल्ली ने शुक्रवार को मकाऊ ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट 2025 (बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर सुपर 300) के पुरुष एकल सेमीफाइनल में जगह बना ली है। 23 वर्षीय थरुन ने चीन के हू झे एन को रोमांचक…

Ragwendra P Singh
August 1, 2025
1 min read
थरुन मन्नेपल्ली मकाऊ ओपन बैडमिंटन 2025 के सेमीफाइनल में पहुंचे

मकाऊ : भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी थरुन मन्नेपल्ली ने शुक्रवार को मकाऊ ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट 2025 (बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर सुपर 300) के पुरुष एकल सेमीफाइनल में जगह बना ली है। 23 वर्षीय थरुन ने चीन के हू झे एन को रोमांचक मुकाबले में 21-12, 13-21, 21-18 से हराकर अपने करियर के पहले बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। यह मुकाबला एक घंटे 15 मिनट तक चला।

अब थरुन सेमीफाइनल में मलेशिया के जस्टिन होह से भिड़ेंगे। वर्ल्ड नंबर 45 होह ने थाईलैंड के कांटाफोन वांगचारोएन को 21-9, 21-18 से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया। दिन के अन्य मुकाबलों में भारत के लक्ष्य सेन चीन के झू शुआन चेन से क्वार्टरफाइनल में भिड़ेंगे। पुरुष युगल में सात्विकसैराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी मलेशिया के चूंग हों जियान और मुहम्मद हाइकल के खिलाफ सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए उतरेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।