द इंडियन व्यू

त्रिशूर पूरम से पहले केरल के त्रिशूर में एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, कई लोग घायल :

केरल के त्रिशूर के पास मुंदाथिकोड में एक पटाखा निर्माण इकाई में मंगलवार (21 अप्रैल, 2026) को भीषण आग और विस्फोट होने से कई कर्मचारी घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कम से कम आठ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही…

Ragwendra P Singh
April 21, 2026
1 min read
त्रिशूर पूरम से पहले केरल के त्रिशूर में एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, कई लोग घायल :

केरल के त्रिशूर के पास मुंदाथिकोड में एक पटाखा निर्माण इकाई में मंगलवार (21 अप्रैल, 2026) को भीषण आग और विस्फोट होने से कई कर्मचारी घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कम से कम आठ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
यह घटना त्रिशूर पूरम के तिरुवंबादी गुट
(Thiruvambady faction) के लिए आतिशबाजी तैयार करने वाली एक इकाई में हुई। बताया जा रहा है कि यह इकाई 24 अप्रैल को होने वाली आतिशबाजी' के सैंपल के लिए सामग्री तैयार कर रही थी।

पूरम - केरल का मंदिर उत्सव (Thrissur Pooram)

यह केरल का सबसे प्रसिद्ध और भव्य मंदिर उत्सव है, जिसमें 'त्रिशूर पूरम' सबसे प्रमुख है। यह उत्सव मलयालम महीने मेदम (अप्रैल-मई) में मनाया जाता है। इसकी मुख्य विशेषताओं में सजे-धजे हाथियों की परेड, पारंपारिक वाद्ययंत्र (ढोलक), और 36 घंटे तक चलने वाले समारोह शामिल हैं। यह धर्मनिरपेक्षता का अनूठा उदाहरण है, जिसमें सभी समुदायों के लोग भाग लेते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…