द इंडियन व्यू

तेज रफ्तार में वाहन चलाने का आरोप, ओलंपिक चैंपियन शा’कार्री रिचर्डसन गिरफ्तार

लॉस एंजिलिस : अमेरिका की स्टार स्प्रिंटर और ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता शा’कार्री रिचर्डसन को फ्लोरिडा के ऑरेंज काउंटी में गुरुवार को तेज रफ्तार से वाहन चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। ऑरेंज काउंटी शेरिफ़ विभाग के…

Ragwendra P Singh
January 30, 2026
2 min read
तेज रफ्तार में वाहन चलाने का आरोप, ओलंपिक चैंपियन शा’कार्री रिचर्डसन गिरफ्तार

लॉस एंजिलिस : अमेरिका की स्टार स्प्रिंटर और ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता शा’कार्री रिचर्डसन को फ्लोरिडा के ऑरेंज काउंटी में गुरुवार को तेज रफ्तार से वाहन चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। ऑरेंज काउंटी शेरिफ़ विभाग के अनुसार, रिचर्डसन पर खतरनाक अत्यधिक गति का मामला दर्ज किया गया है।

 

पुलिस के मुताबिक 25 वर्षीय रिचर्डसन को उस समय रोका गया, जब वह 104 मील प्रति घंटा (करीब 167 किमी/घंटा) की रफ्तार से गाड़ी चला रही थीं। विभाग ने बताया कि वह न सिर्फ तेज गति से चल रही थीं, बल्कि अन्य वाहनों को ओवरटेक करने के लिए खतरनाक तरीके से बहुत नजदीक से पीछा कर रही थीं और लेन बदलते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन कर रही थीं। इस मामले पर यूएसए ट्रैक एंड फील्ड की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

 

शा’कार्री रिचर्डसन ने पेरिस ओलंपिक में 100 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता था और वह अमेरिका की स्वर्ण पदक विजेता 4x100 मीटर रिले टीम का भी हिस्सा रहीं। ट्रैक पर अपनी तेज़ रफ्तार और आक्रामक शैली के लिए पहचानी जाने वाली रिचर्डसन का करियर हालांकि विवादों से भी जुड़ा रहा है।

 

पिछले साल जुलाई में सिएटल एयरपोर्ट पर कथित तौर पर अपने बॉयफ्रेंड और साथी स्प्रिंटर क्रिश्चियन कोलमैन को धक्का देने के आरोप में उन्हें घरेलू हिंसा के मामले में भी गिरफ्तार किया गया था। बाद में रिचर्डसन ने कोलमैन से माफी मांगी थी और कहा था कि वह मदद लेने की योजना बना रही हैं।

 

इससे पहले, 2021 में रिचर्डसन का कैनाबिस टेस्ट पॉजिटिव आया था, जिसके चलते विश्व एंटी-डोपिंग एजेंसी ने उन्हें निलंबित कर दिया था। उस निलंबन के कारण वह टोक्यो ओलंपिक खेलों में हिस्सा नहीं ले सकीं।

 

ताज़ा गिरफ्तारी ने एक बार फिर रिचर्डसन को सुर्खियों में ला दिया है और खेल जगत में उनके भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

 

---------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।