द इंडियन व्यू

तेज गेंदबाज Akash Deep का एक और ड्रीम पूरा, इंग्लैंड सीरीज के बाद खरीदी ये नई कार

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज रोमांचक अंदाज में 2-2 से ड्रॉ पर खत्म हुई. आखिरी टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को सिर्फ 6 रन से हराकर सीरीज बराबर की. इस मुकाबले में टीम इंडिया के तेज…

Ragwendra P Singh
August 9, 2025
2 min read
तेज गेंदबाज Akash Deep का एक और ड्रीम पूरा, इंग्लैंड सीरीज के बाद खरीदी ये नई कार

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज रोमांचक अंदाज में 2-2 से ड्रॉ पर खत्म हुई. आखिरी टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को सिर्फ 6 रन से हराकर सीरीज बराबर की. इस मुकाबले में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाश दीप ने गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन किया.

आकाश दीप ने इस सीरीज में कई यादगार पल दिए. दूसरे टेस्ट में उन्होंने 10 विकेट झटके और अपनी काबिलियत साबित की. लॉर्ड्स टेस्ट में जसप्रीत बुमराह की वापसी के बावजूद उन्हें प्लेइंग 11 में मौका मिला, हालांकि वहां सिर्फ 1 विकेट ले पाए. चौथे टेस्ट में चोट की वजह से वे टीम से बाहर रहे, लेकिन ओवल में खेले गए आखिरी टेस्ट में दमदार वापसी की.

आखिरी टेस्ट में उन्होंने 2 विकेट लेने के साथ 66 रनों की अहम पारी खेली. उनकी इस पारी की बदौलत भारत बड़ा स्कोर बनाने में सफल रहा और मुकाबला जीत सका. अब तक अपने करियर के 10 टेस्ट मैचों में आकाश दीप 28 विकेट ले चुके हैं.

घर लौटते ही मिली खुशखबरी
सीरीज खत्म होने के बाद आकाश दीप के लिए एक और खुशी का मौका आया. उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर नई कार खरीदने की तस्वीरें शेयर कीं. तस्वीरों में वे अपने परिवार के साथ कार शोरूम में पोज देते नजर आए. चेहरे पर खुशी और गर्व साफ झलक रहा था.

पोस्ट के कैप्शन में आकाश ने लिखा- "सपना पूरा हुआ. चाबियां मिलीं. उन लोगों के साथ जो सबसे ज्यादा मायने रखते हैं." क्रिकेट मैदान पर बेहतरीन प्रदर्शन के बाद मैदान के बाहर भी वे अपनी मेहनत की सफलता का आनंद ले रहे हैं.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।