द इंडियन व्यू

तेज गेंदबाज सिराज आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 श्रृंखला से बाहर, प्रसिद्ध कृष्णा को मौका

नई दिल्ली : भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला से बाहर कर दिया गया है। उनकी जगह गुजरात टाइटंस के साथी तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को भारतीय टीम में शामिल…

Ragwendra P Singh
June 9, 2026
2 min read
तेज गेंदबाज सिराज आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 श्रृंखला से बाहर, प्रसिद्ध कृष्णा को मौका

नई दिल्ली : भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला से बाहर कर दिया गया है। उनकी जगह गुजरात टाइटंस के साथी तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

 

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को बताया कि मेडिकल टीम और टीम प्रबंधन के साथ चर्चा के बाद सिराज को आराम देने का फैसला लिया गया है। यह निर्णय एहतियाती कदम के तौर पर लिया गया है, ताकि लंबे अंतरराष्ट्रीय सत्र से पहले उन्हें पर्याप्त समय तक रिकवरी मिल सके।

 

सिराज हाल ही में न्यू चंडीगढ़ में अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की टेस्ट जीत का हिस्सा रहे थे। हालांकि, उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला के लिए पहले ही टीम में जगह नहीं दी गई थी।

 

दूसरी ओर, प्रसिद्ध कृष्णा को लगातार मौके दिए जा रहे हैं। वह अफगानिस्तान के खिलाफ 13 जून से शुरू होने वाली तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए भी भारतीय टीम का हिस्सा हैं। प्रसिद्ध अब तक भारत के लिए पांच टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने आठ विकेट लिए हैं। हालांकि उनका इकॉनमी रेट 11 रहा है। उन्होंने आखिरी बार नवंबर 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुवाहाटी में भारत के लिए टी-20 मुकाबला खेला था।

 

आईपीएल 2026 में भी दोनों खिलाड़ियों ने गुजरात टाइटंस के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सिराज ने पूरे सत्र में 17 मैच खेले, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने 12 मुकाबलों में हिस्सा लिया और टीम को फाइनल तक पहुंचाने में योगदान दिया।

 

भारत का व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम जारी है। आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 श्रृंखला के बाद टीम को इंग्लैंड में एकदिवसीय मुकाबले खेलने हैं। इसके बाद जिम्बाब्वे, श्रीलंका और न्यूजीलैंड दौरे भी निर्धारित हैं।

 

भारत आयरलैंड के खिलाफ 26 और 28 जून को बेलफास्ट में दो टी20 मैच खेलेगा। इसके बाद 1 जुलाई से 11 जुलाई तक इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 श्रृंखला होगी।

 

आयरलैंड और इंग्लैंड टी-20 श्रृंखला के लिए भारतीय टीम:

 

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी।

 

---------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।