तूलिका जाधव, कार्तिक सुहाग, गोपेश झालानी व आर्यन शर्मा अपने-अपने वर्गो में बने चैंपियन
लखनऊ। महाराष्ट्र की तूलिका जाधव, हरियाणा के कार्तिक सुहाग, आसाम के गोपेश झालानी और राजस्थान के आर्यन शर्मा नें द्वितीय जूनियर व यूथ नेशनल पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप में न केवल शानदार खेल दिखाया बल्कि अपने अपने-अपने वर्गो…

लखनऊ। महाराष्ट्र की तूलिका जाधव, हरियाणा के कार्तिक सुहाग, आसाम के गोपेश झालानी और राजस्थान के आर्यन शर्मा नें द्वितीय जूनियर व यूथ नेशनल पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप में न केवल शानदार खेल दिखाया बल्कि अपने अपने-अपने वर्गो में विजेता ट्रॉफी पर भी कब्जा जमाया।
द्वितीय जूनियर व यूथ नेशनल पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप
गौरव खन्ना एक्सीलिया हाई परफामेंस सेंटर में आयोजित चैंपियनशिप के तीसरे दिन अंडर-17 बालक एकल एसएल 4 के फाइनल में राजस्थान के आर्यन शर्मा ने दिल्ली के माधव गुप्ता को कड़े संघर्ष के बाद 21-16, 21-16 से शिकस्त दी।

दूसरी ओर अंडर-15 बालक एकल एसयू 5 में आसाम के गोपेश झालानी आक्रामक खेल और सटीक शॉट्स से विजेता बने, जिन्होंने तमिलनाडु के डीएस विष्णु को 21-14, 21-11 से हराया। वहीं अंडर-15 बालक एकल एसएल 3 का खिताब शीर्ष वरीय हरियाणा के कार्तिक सुहाग ने जीता, जिन्होंने केरल के जैरो एसएस को 21-16, 21-9 से शिकस्त दी।
कार्तिक ने इस मुकाबले में अपने ताकतवर फॉर्म और रणनीति के सहारे जीत दर्ज की। इसके अलावा अंडर-19 बालिका एकल एसएल 3 की ट्रॉफी शीर्ष वरीय महाराष्ट्र की तूलिका जाधव ने जीती। तूलिका ने फाइनल में चुस्ती-फुर्ती और नियंत्रित खेल का प्रदर्शन किया और दिल्ली की समाइरा को 21-15, 21-8 से मात दी।
वहीं बालक यूथ एसयू 3 के खिताब के लिए हरियाणा के विजेंद्र व कार्तिक सुहाग के बीच रोमांचक भिड़ंत देखने को मिलेगी। इस वर्ग के सेमीफाइनल में शीर्ष वरीय विजेंद्र ने ओडिशा के आकाश रंजन को 21-6, 21-15 से हराया।

वहीं दूसरी वरीय कार्तिक ने मणिपुर के एल.निखिल सिंह को 21-8, 21-19 से मात देकर फाइनल में जगह बनाई। बालिका यूथ एसयू 5 के सेमीफाइनल में शीर्ष वरीय तमिलनाडु के शांतिया विश्वनाथन ने ओडिशा की रानी को 21-11, 21-11 से हराया। वीरे दूसरी वरीय राजस्थान की कोशिका देवदा ने केरल की साई मंगला हरि अय्यर को 21-16, 21-19 से शिकस्त दी।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
