द इंडियन व्यू

तीसरे दिन भारतीय टीम ने इंग्लैंड के सामने 374 रनों का लक्ष्य रखा

नई दिल्ली : भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का अंतिम मैच केनिंग्टन ओवल में खेला जा रहा है। मैच में तीन दिन का खेल हो चुका है। तीसरे दिन भारतीय टीम ने इंग्लैंड के सामने 374 रनों का लक्ष्य रखा। इसके जवाब…

Ragwendra P Singh
August 3, 2025
3 min read
तीसरे दिन भारतीय टीम ने इंग्लैंड के सामने 374 रनों का लक्ष्य रखा

नई दिल्ली : भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का अंतिम मैच केनिंग्टन ओवल में खेला जा रहा है। मैच में तीन दिन का खेल हो चुका है। तीसरे दिन भारतीय टीम ने इंग्लैंड के सामने 374 रनों का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में इंग्लैंड ने स्टम्प्स तक 01 विकेट पर 50 रन बना लिए हैं। अब इंग्लैंड को जीत के लिए 324 रन और चाहिए जबकि भारत को 9 विकेट की दरकार है। इस मैच में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज आकाश दीप ने शानदार बल्लेबाजी से सबका दिल जीता।

तीसरे दिन भारतीय टीम के लिए नाइटवॉचमैन के तौर पर खेलने गए आकाश दीप ने शानदार अर्धशतक जड़ दिया। उन्होंने तीसरे दिन सुबह के सेशन में करीब दो घंटे तक बल्लेबाजी की और 12 चौकों की मदद से 66 रन बनाए। आकाश की इस शानदार बल्लेबाजी के लिए कोच सितांशु कोटक से क्या सलाह मिली थी, इसका राज भी खुल गया है।

आकाशदीप को लेकर बीसीसीआई ने रविवार को एक वीडियो जारी किया है, जिसमें भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने बताया कि जब वो होटल में मुझे लिफ्ट में मिला तो मैंने कहा कि आकाश अगर तुझे गेंद पाले में मिले तो मार देना। डिफेंस नहीं करना, क्योंकि पिछली दो बार से तुम डिफेंस के चक्कर में आउट हो रहे हो।

वीडियो में कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि हमने उसे केवल एक चीज बोली थी कि जो गेंद रडार में हो तो रन बनाने को देखना। गिल ने वीडियो के अंत में कहा कि उसके 66 रन हमारे शतक से कम नहीं है। वीडियो में आकाशदीप ने अपनी बल्लेबाजी को लेकर कहा कि अर्धशतक तो मेरे लिए महत्वपूर्ण है ही, लेकिन उससे ज्यादा महत्वपूर्ण यह है कि मैंने दो घंटे सुबह के सेशन बल्लेबाजी की। आकाश ने कहा कि मेरा माइंडसेट ऐसा था कि मुझे आउट नहीं होना। चाहे गेंद मेरे शरीर पर लगे, मुझे बस खेलना है।

रोमांचक मोड़ पर अंतिम टेस्टभारत और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा अंतिम टेस्ट मैच रोमांचक मोड़ पर है। भारत ने इंग्लैंड के सामने 374 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है, जिसके जवाब में इंग्लैंड ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 01 विकेट पर 50 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड को अभी जीत के लिए 324 रन और चाहिए जबकि भारत को 9 विकेट की दरकार है। तीसरे दिन इंग्लैंड की दूसरी पारी में 13.5 ओवर का ही खेल हो सका। मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड को पहला झटका देते हुए जैक क्रॉली (14 रन) को चलता किया। बेन डकेट 48 गेंदों में 34 रन बनाकर नाबाद हैं। पांच मैचों की इस टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड 2-1 से आगे है। ---------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।