द इंडियन व्यू

ताशकंद में चमकीं प्रणति नायक, वॉल्ट स्पर्धा में रजत पदक पर कब्जा

भारत की प्रणति नायक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ताशकंद में एफआईजी वर्ल्ड चैलेंज कप 2026 में महिला वॉल्ट स्पर्धा में रजत पदक जीता। एशियाई चैंपियनशिप में तीन बार पदक जीत चुकी ओडिशा की 31 वर्षीय प्रणति ने शनिवार को फाइनल…

Ragwendra P Singh
May 24, 2026
1 min read
ताशकंद में चमकीं प्रणति नायक, वॉल्ट स्पर्धा में रजत पदक पर कब्जा

भारत की प्रणति नायक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ताशकंद में एफआईजी वर्ल्ड चैलेंज कप 2026 में महिला वॉल्ट स्पर्धा में रजत पदक जीता। एशियाई चैंपियनशिप में तीन बार पदक जीत चुकी ओडिशा की 31 वर्षीय प्रणति ने शनिवार को फाइनल में अपने दो वॉल्ट में क्रमशः 12.950 और 12.700 अंक बनाकर कुल 13.025 के स्कोर के साथ रजत पदक अपने नाम किया।

वियतनाम की थी क्विन्ह न्हु गुयेन ने 13.375 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि उज्बेकिस्तान की शाखिनाबोनू यूसुफोवा ने 12.950 के स्कोर के साथ कांस्य पदक हासिल किया। भारत की एक अन्य खिलाड़ी प्रोतिस्था सामंता 12.850 के स्कोर के साथ छठे स्थान पर रहीं।

@IndiaSportsHub

प्रणति ने कहा, ‘‘पिछले कुछ महीने आसान नहीं रहे। ऐसे दिन भी आए जब मैंने असफलताओं का सामना किया। कुछ दिन बेहद कठिन थे लेकिन मैंने कभी हार नहीं मानी। इस पदक के साथ पोडियम पर खड़ा होना इस बात का प्रमाण है कि धैर्य, दृढ़ता और विश्वास हमेशा अच्छे परिणाम देता है।’’

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।