द इंडियन व्यू

'तलाक के समय डिप्रेशन में था', युजवेंद्र चहल ने पहली बार बयां किया दर्द

आईपीएल 2025 में हैट्रिक लेने वाले स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल ने एक भावुक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि अपनी निजी ज़िंदगी में चल रहे तनाव के चलते वे गहरे अवसाद (डिप्रेशन) में चले गए थे और एक समय ऐसा…

Ragwendra P Singh
August 1, 2025
3 min read
'तलाक के समय डिप्रेशन में था', युजवेंद्र चहल ने पहली बार बयां किया दर्द

आईपीएल 2025 में हैट्रिक लेने वाले स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल ने एक भावुक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि अपनी निजी ज़िंदगी में चल रहे तनाव के चलते वे गहरे अवसाद (डिप्रेशन) में चले गए थे और एक समय ऐसा भी आया जब उन्होंने आत्महत्या तक के बारे में सोच लिया था।

साभार : गूगल

एक पॉडकास्ट पर बातचीत के दौरान चहल ने अपनी निजी ज़िंदगी के कठिन दौर को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि धनश्री वर्मा से तलाक के समय वे मानसिक रूप से बेहद परेशान थे। उन्होंने कहा, “करीब चार-पांच महीने मैं डिप्रेशन में रहा।

https://m.youtube.com/watch?v=zlNQ7q0SSRw&pp=ygUTcmFqIHNoYW1hbmkgcG9kY2FzdA%3D%3D

मुझे एंग्जायटी अटैक आते थे। मेरी आंखों के सामने अंधेरा छा जाता था। कुछ करीबी लोगों के अलावा मैंने किसी से ये बातें साझा नहीं कीं।”

चहल ने बोला कि मानसिक स्थिति इतनी खराब हो गई थी कि उन्होंने क्रिकेट से दूरी बना ली थी।“मैं मैदान पर 100 फीसदी नहीं दे पा रहा था, इसलिए ब्रेक लेना ज़रूरी था। लग रहा था कि ज़िंदगी में सब कुछ होते हुए भी कुछ अधूरा है।” तलाक के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर कई तरह की बातें बोली गईं, जिन पर चहल ने पहली बार प्रतिक्रिया दी।“

लोगों ने मुझे धोखेबाज कहा, लेकिन सच यह है कि मैंने कभी किसी को धोखा नहीं दिया। मैं हमेशा अपने रिश्तों को दिल से निभाता हूं। जब लोगों को सच्चाई नहीं पता होती, तो वे कुछ भी लिख देते हैं।”

चहल ने बोला कि वे दो बहनों के भाई हैं और महिलाओं का सम्मान करना उन्होंने परिवार से सीखा है। उन्होंने ट्रोलिंग को लेकर कहा,“सिर्फ इसलिए कि आप किसी के साथ दिखे, इसका मतलब कुछ भी नहीं होता। लोग सिर्फ व्यूज के लिए कहानियां बना लेते हैं।” उन्होंने कहा कि वो हर बात का जवाब देना नहीं चाहते थे, लेकिन अब उन्हें लगा कि सच सामने लाना ज़रूरी है।

जब उनसे आरजे महवश संग अफेयर को लेकर सवाल किया गया तब उन्होंने ऐसा कुछ होने से साफ इनकार किया। उन्होंने बोला, 'नहीं, ऐसा कुछ नहीं है। लोग जो चाहें सोच सकते हैं।'

इसके बाद जब युजवेंद्र चहल से दोबारा प्यार में पड़ने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने इस पर जवाब देते हुए कहा, 'इसमें समय लगेगा। मुझे खुद को संभालने की जरूरत है। मुझे दोबारा प्यार में पड़ने से डर नहीं लगता, मैं उस व्यक्ति को खोने से डरता हूं क्योंकि मैं पूरे दिल से जुड़ जाता हूं।'

बता दें कि युजवेंद्र चहल और आरजे महवश को अक्सर एक साथ देखा जाता है। हाल ही में युजवेंद्र और महवश लंदन में भी दिखे। 23 जुलाई को महवश ने विदेश में चहल का जन्मदिन बेहद ही शानदार तरीके से सेलिब्रेट किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।