तमिल भारतीय संस्कृति की प्राचीन भाषाः प्रधान
मदुरै : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि तमिल प्राचीन भाषा है। यह भारतीय संस्कृति की प्राचीन भाषा है। तमिल भाषा राष्ट्रीय एकीकरण का सर्वोत्तम प्रतीक बनती जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तमिल को…

मदुरै : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि तमिल प्राचीन भाषा है। यह भारतीय संस्कृति की प्राचीन भाषा है। तमिल भाषा राष्ट्रीय एकीकरण का सर्वोत्तम प्रतीक बनती जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तमिल को बहुत सम्मान के साथ देखते हैं। उन्होंने तिरुवल्लुवर के तिरुक्कुरल के बेहतरीन विचारों को जाना है। यह सभी के लिए गर्व की बात है, लेकिन कुछ लोग इसमें राजनीति कर रहे हैं।
काशी तमिल संगमम के समापन समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे प्रधान ने मदुरै पत्रकारों से बातचीत तमिल भाषा के संदर्भ में यह विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पिछले चार वर्षों से काशी तमिल संगमम को बेहतरीन तरीके से आयोजित कर रही है। हमारी संस्कृति की प्राचीन भाषा हर नागरिक को जाननी चाहिए।
उन्होंने कहा कि तमिल भाषा राष्ट्रीय एकीकरण का प्रतीक है। तमिलनाडु की सत्ताधारी पार्टी डीएमके सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अनावश्यक राजनीति कर रही है। तमिलनाडु के लोग नई शिक्षा नीति को स्वीकार कर चुके हैं। हालांकि, तमिलनाडु में सत्तारूढ़ डीएमके सरकार ने इसे स्वीकार नहीं किया है, उन्होंने कहा कि उनके पास अब कुछ दिन बाकी हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
