ढाबा संचालक से चरस बरामद, गिरफ्तार
शिमला : शिमला जिला की ननखड़ी तहसील में पुलिस ने गश्त के दौरान एक ढाबा संचालक के पास से चरस बरामद किया है। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले के अनुसार रविवार…

शिमला : शिमला जिला की ननखड़ी तहसील में पुलिस ने गश्त के दौरान एक ढाबा संचालक के पास से चरस बरामद किया है। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
मामले के अनुसार रविवार की शाम पुलिस थाना ननखड़ी की टीम ननखड़ी चौक पर नियमित गश्त कर रही थी, तो उन्हें गुप्त सूचना मिली कि ननखड़ी का बड़ोग निवासी बाबूराम पुत्र जियालाल अपने ढाबे में चरस बेचने का अवैध कारोबार करता है।
सूचना के आधार पर तुरंत बाबूराम के ढाबे पर दबिश दी गई। तलाशी के दौरान ढाबे से 158.90 ग्राम चरस बरामद की गई। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि बरामद चरस को कब्जे में लेकर एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगामी कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी चरस की सप्लाई कहां से लाता था और इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।
शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार
सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…
Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी
Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…
तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश
New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…
