'डॉग मीट खाया है, तभी से इतना भौंक रहा है', इरफान पठान ने बताया पुराना किस्सा, जब अफरीदी से हुई थी जुबानी जंग
Irfan Pathan: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान अपने बेबाक बयानों के लिए चर्चा में बने रहते हैं. अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने एक पुराने किस्से का खुलासा किया, जब उनका पाकिस्तान के पूर्व…

Irfan Pathan: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान अपने बेबाक बयानों के लिए चर्चा में बने रहते हैं. अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने एक पुराने किस्से का खुलासा किया, जब उनका पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी से फ्लाइट में झगड़ा हो गया था और फिर उन्होंने अफरीदी की अक्ल ठिकाने लगा दी थी.
इरफान पठान ने इंटरव्यू में बताया किस्सा
हाल ही में इरफान पठान ने एक प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू में कई पुराने किस्सों के बारे में बताया. इसी दौरान उन्होंने ये भी बताया कि कैसे एक बार उन्होंने फ्लाइट में शाहिद अफरीदी को करारा जवाब देकर उनका मुंह बंद कर दिया था. पठान ने उस किस्से के बारे में बताते हुए कहा, साल 2006 में भारतीय टीम मैच खेलने के लिए पाकिस्तान दौरे पर गई थी.
कराची से लाहौर जाने के लिए दोनों टीमों के लिए एक ही फ्लाइट की गई थी. सभी खिलाड़ी एक साथ ही सफर कर रहे थे, तभी अफरीदी ने इरफान के साथ मजाक-मस्ती करते हुए उनके बाल बिगाड़ दिए थे और उन्हें बच्चा भी कहा था.
इरफान को अफरीदी की ये हरकत बिलकुल पसंद नहीं आई और उन्होंने पलटकर अफरीदी को जवाब दिया, “तू कब से मेरा बाप बन गया?” इरफान की इस बात को सुनकर अफरीदी को गुस्सा आ गया और वो इरफान पठान को गालियां देने लगे.
इरफान ने खुलासा किया कि यह सुनकर रज्जाक हैरान रह गए थे, जबकि पास बैठे अफरीदी भी सोच में पड़ गए थे. उसी समय पठान ने अफरीदी पर तंज कसते हुए कहा कि, 'अफरीदी ने शायद डॉग मीट खाया है, तभी इतना भौंक रहा है. उसे समझ आ गया कि मुझसे जुबानी जंग में जीत नहीं सकता. इसके बाद उसने मुझे कभी कुछ नहीं कहा.'
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
