द इंडियन व्यू

डेवाल्ड ब्रेविस का तूफान : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इतिहास रचने वाला शतक

दक्षिण अफ्रीका ने डेवाल्ड ब्रेविस के तूफानी शतक से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डार्विन में दूसरे टी20 मंग 53 रनों से हराया। ब्रेविस ने इतिहास रचते हुए टी20 में दक्षिण अफ्रीका के लिए 125 रन की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उन्होंने…

Ragwendra P Singh
August 13, 2025
2 min read
डेवाल्ड ब्रेविस का तूफान : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इतिहास रचने वाला शतक

दक्षिण अफ्रीका ने डेवाल्ड ब्रेविस के तूफानी शतक से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डार्विन में दूसरे टी20 मंग 53 रनों से हराया। ब्रेविस ने इतिहास रचते हुए टी20 में दक्षिण अफ्रीका के लिए 125 रन की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 56 गेंदों का सामना किया। 8 छक्के और 12 चौके जड़े।

साभार : गूगल

धुआंधार पारी खेलने के बाद डेवाल्ड ब्रेविस को खुशी है कि वह 'बेबी एबी' के टैग से मुक्त हो ओरिजिनल डेवाल्ड के तौर पर स्थापित हुए हैं। ब्रेविस दिल से चाहते थे कि 'बेबी एबी' के टैग से उन्हें छुटकारा मिले और उनकी खुद की एक अलग पहचान हो।

पिछले साल के आखिर में उन्होंने ये संकल्प लिया था और अब कहा जा सकता है कि वह उसे पूरा करने में कामयाब हो चुके हैं। वह आईपीएल 2025 में सीजन के बीच में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़े थे डेवाल्ड ब्रेविस जब पहली बार अंडर19 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका के लिए खेलते दिखे थे तब से ही उनके साथ 'बेबी एबी' का टैग जुड़ गया था।

वह 2022 के उस अंडर19 वर्ल्ड कप के टॉप स्कोरर रहे थे। उन्हें यह टैग 'मिस्टर 360 डिग्री' एबी डिविलियर्स के अंदाज में बैटिंग के लिए मिला जो गेंद को जहां चाहे वहां मारने की क्षमता रखते हैं।

एक क्रिकेट साइट के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तूफानी पारी खेलने के बाद ब्रेविस ने कहा, ‘मैं मानता हूं कि ईश्वर ने मुझे इस तरह आक्रामक खेलने के टैलेंट से नवाजा है। पिछले साल 28 दिसंबर को मैंने एक संकल्प लिया था। मैंने कुछ लोगों को इसके बारे में बताया था जिन पर मुझे भरोसा है।

मुख्य बात यही थी कि ओरिजिनल डेवाल्ड बनना है और हर गेंद को मारना है।’ ब्रेविस ने खुशी जताते हुए कहा, 'मैं यहां और भी पहले आना पसंद करता लेकिन ये सब आपके सफर का हिस्सा हैं और यह आपको और मजबूत बनाना है।

इसीलिए मैं यहां हूं।' ब्रेविस के शानदार नाबाद शतक और ट्रिस्टन स्टब्स के 31 रनों से दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 218 रन का स्कोर खड़ा किया।

जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 18वें ओवर में 165 पर ढेर हो गई। बड़ा लक्ष्य के सामने टिम डेविड को छोड़कर बाकी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए। डेविड ने 24 गेंद में 50 रन की पारी खेली।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।