डेब्यू में देखी थी हार, अब कप्तान बनकर भारत को चुनौती देंगे हशमतुल्लाह शाहिदी
भारत की मजबूत टीम के सामने अफगान कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी के नेतृत्व और बल्लेबाजी कौशल की शनिवार से शुरू होने वाले एकमात्र टेस्ट में कड़ी परीक्षा होगी। अफगानिस्तान की बल्लेबाजी भी इस खिलाड़ी के इर्द गिर्द घूमेगी।…

भारत की मजबूत टीम के सामने अफगान कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी के नेतृत्व और बल्लेबाजी कौशल की शनिवार से शुरू होने वाले एकमात्र टेस्ट में कड़ी परीक्षा होगी।
अफगानिस्तान की बल्लेबाजी भी इस खिलाड़ी के इर्द गिर्द घूमेगी। अफगानिस्तान के क्रिकेट प्रेमियों की उनसे काफी उम्मीद लगी होगी और यह देखना दिलचस्प होगा कि शाहिदी अपेक्षाओं के इस बोझ से कैसे निपटते हैं। अनुभवी खिलाड़ी राशिद खान और मोहम्मद नबी की अनुपस्थिति में शांत स्वभाव वाले शाहिदी पर यह साबित करने की जिम्मेदारी होगी कि अफगानिस्तान लाल गेंद की क्रिकेट में कुछ सुपरस्टार नामों पर निर्भर नहीं हैं।
यह एक ऐसी भूमिका है जिस पर उनके पिता को गर्व होगा। शाहिदी के पिता भौतिकी के शिक्षक और कई पाठ्यपुस्तकों के लेखक हैं और वह शिक्षा को सर्वोपरि मानते हैं। कई अन्य अफगान परिवारों की तरह शाहिदी का परिवार भी अफगानिस्तान में वर्षों के संघर्ष और राजनीतिक उथल-पुथल से प्रभावित रहा है। उन्होंने स्वदेश लौटने से पहले पाकिस्तान में कुछ समय बिताया। अनिश्चितता के ऐसे माहौल में पले-बढ़े एक युवा लड़के के लिए क्रिकेट शायद ही सबसे सुरक्षित करियर विकल्प था।

इसके बावजूद उन्होंने कड़ी मेहनत करके अफगानिस्तान के क्रिकेट दिग्गजों में से एक के रूप में अपनी पहचान बनाई। अगर राशिद टीम के सुपरस्टार हैं तो शाहिदी वह खिलाड़ी हैं जिन्हें टीम को नई दिशा देने का जिम्मा सौंपा गया है। इसलिए उनके लिए भारत के खिलाफ इस टेस्ट मैच का महत्व परिणाम से कहीं अधिक है।
अफगानिस्तान ने भारत के खिलाफ 2018 में बेंगलुरु में अपना पहला टेस्ट मैच खेला था। इस मैच में उसने केवल दो सत्र में 20 विकेट गंवा दिए थे। इसी मैच में शाहिदी ने अपना पदार्पण किया था। इसके आठ साल बाद वह टीम के कप्तान है और उन्हें भारत की मजबूत टीम की चुनौती से पार पाना है जो किसी भी लिहाज से आसान नहीं होगा। लेकिन शाहिदी धैर्य से काम लेते हैं और अनुशासन में रहना पसंद करते हैं।
वह बल्लेबाजी में अपना लोहा मनवा चुके हैं। उन्होंने 2021 में अबू धाबी में जिम्बाब्वे के खिलाफ नाबाद 200 रन बनाए थे। इस तरह से वह टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले अफगानिस्तान के पहले बल्लेबाज बने थे। उन्होंने तब 246 रन बनाए थे जो अफगानिस्तान की तरफ से सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड है।
सबसे बड़ा सवाल लिया है कि क्या अफगानिस्तान इस मैच को पांच दिन तक खींच पाएगा। कम से कम भारत ऐसा कतई नहीं चाहेगा और वह मैच को जल्द से जल्द समाप्त करने में किसी तरह की कसर नहीं छोड़ेगा जिससे शाहिदी के लिए चुनौती और मुश्किल बन गई है।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
