डूरंड कप: रियल कश्मीर ने नेरोका एफसी को 3-1 से हराया
134वें डूरंड कप के ग्रुप एफ मैच में रियल कश्मीर ने नेरोका एफसी को 3-1 से हराया। इस तरह टीम ने तीन मैच में छह अंक के साथ अपने ग्रुप अभियान का अंत किया। @thedurandcup मंगलवार को भारतीय नौसेना और टीआरएयू एफसी के बीच खेले…

134वें डूरंड कप के ग्रुप एफ मैच में रियल कश्मीर ने नेरोका एफसी को 3-1 से हराया। इस तरह टीम ने तीन मैच में छह अंक के साथ अपने ग्रुप अभियान का अंत किया।

मंगलवार को भारतीय नौसेना और टीआरएयू एफसी के बीच खेले जाने वाले ग्रुप एफ के अंतिम मैच से यह तय होगा कि ग्रुप की शीर्ष टीम के रूप में कौन क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई करेगा।
32वें मिनट में अनुभवी डिफेंडर सलाम रंजन सिंह ने रियल कश्मीर को बढ़त दिलाई जिसके बाद लुकास चागास ने 67वें मिनट में मेजबान टीम के लिए बराबरी का गोल किया।
मारेट तारेक (70वें मिनट) और मोदौ एमबेंगु (82वें मिनट) ने इसके बाद एक-एक गोल करके आईलीग टीम की जीत पक्की की। नेरोका एफसी के दो अंक हैं।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
