डूरंड कप : नामधारी एफसी ने भारतीय वायु सेना को हराया, ग्रुप ए में शीर्ष पर
134वें डूरंड कप में नामधारी एफसी ने भारतीय वायु सेना को 4-2 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। टीम छह अंकों के साथ ग्रुप ए में शीर्ष पर आ गया। टीम ने बुधवार को ईस्ट बंगाल के खिलाफ खेले जाने वाले अहम मुकाबले से पहले खुद…

134वें डूरंड कप में नामधारी एफसी ने भारतीय वायु सेना को 4-2 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। टीम छह अंकों के साथ ग्रुप ए में शीर्ष पर आ गया। टीम ने बुधवार को ईस्ट बंगाल के खिलाफ खेले जाने वाले अहम मुकाबले से पहले खुद को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

सैमुअल के भारतीय वायुसेना को मैच के सातवें मिनट में गोल कर बढ़त दिलाई। क्लेडसन दा सिल्वा (पेनल्टी, 37वां मिनट), अमनदीप सिंह (45वां) और दूसरे हाफ में धर्मप्रीत सिंह (60वां) और स्थानापन्न सेलेनथांग लोत्जेम (74वां मिनट) के गोलों के साथ पूरे तीन अंक हासिल कर लिए। संकित ने मैच के 78वें मिनट में वायुसेना के लिए दूसरा गोल किया, यह टीम की वापसी के लिए काफी नहीं था।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
