द इंडियन व्यू

राणा के शतक से जीत, लेकिन खिलाड़ियों के बर्ताव ने छीनी शोभा

दिल्ली प्रीमियर लीग का एलिमिनेटर साउथ दिल्ली और वेस्ट दिल्ली के बीच खेला गया था। इस मैच में रनों की बौछार तो हुई ही, साथ ही खिलाड़ियों की झड़प ने हर किसी का ध्यान अपनी और खींचा। साभार : गूगल एक तरफ नितीश राणा और दिग्वेश…

Ragwendra P Singh
August 30, 2025
2 min read

दिल्ली प्रीमियर लीग का एलिमिनेटर साउथ दिल्ली और वेस्ट दिल्ली के बीच खेला गया था। इस मैच में रनों की बौछार तो हुई ही, साथ ही खिलाड़ियों की झड़प ने हर किसी का ध्यान अपनी और खींचा।

साभार : गूगल

एक तरफ नितीश राणा और दिग्वेश राठी के बीच गहमा-गहमी हुई है। वहीं दूसरी ओर कृष यादव, अमन भारती और सुमित माथुर भी आपस में भिड़ गए। मैच के दौरान खिलाड़ियों द्वारा ऐसा बर्ताव देखे जाने के बाद इन सभी को सजा सुनाई गई है और उन पर भारी जुर्माना लगाया गया है।

डीपीएल प्रेस रिलीज के अनुसार, खेल भावना के विपरीत आचरण के लिए दिग्वेश राठी पर अनुच्छेद 2.2 (स्तर 2) के तहत आचार संहिता के उल्लंघन हेतु मैच फीस का 80% जुर्माना लगाया गया है।

नीतीश राणा पर अनुच्छेद 2.6 (स्तर 1) के तहत आचार संहिता के उल्लंघन हेतु मैच फीस का 50% जुर्माना लगाया गया है - मैच के दौरान अश्लील, आपत्तिजनक या अपमानजनक हावभाव का प्रयोग करना।

अमन भारती पर अनुच्छेद 2.3 (स्तर 1) के तहत आचार संहिता के उल्लंघन हेतु मैच फीस का 30% जुर्माना लगाया गया है - मैच के दौरान सुनाई देने वाली अश्लीलता के प्रयोग हेतु।

सुमित माथुर पर अनुच्छेद 2.5 (स्तर 1) के तहत आचार संहिता के उल्लंघन हेतु मैच फीस का 50% जुर्माना लगाया गया है - ऐसी भाषा, क्रिया या हावभाव का प्रयोग करना जो किसी अन्य खिलाड़ी की आक्रामक प्रतिक्रिया को भड़का सकता हो।

कृष यादव पर मैच के दौरान विरोधी टीम के खिलाड़ी द्वारा गाली-गलौज करने और खिलाड़ी की ओर बल्ला तानने के बाद सुनाई देने वाली अश्लीलता के प्रयोग के लिए अनुच्छेद 2.3 (स्तर 2) के तहत आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 100% जुर्माना लगाया गया है।

बात मैच की करें तो, नितीश राणा के तूफानी शतक के दम पर वेस्ट दिल्ली की टीम एलिमिनेटर मैच में 7 विकेट से जीत दर्ज करने में कामयाब रही। साउथ दिल्ली ने 201 रन बोर्ड पर लगाए थे जिसे वेस्ट दिल्ली ने 17.1 ओवर में ही चेज कर लिया। नितीश राणा ने 55 गेंदों पर 8 चौकों और 15 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 134 रनों की नाबाद पारी खेली।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।