द इंडियन व्यू

डिओगो जोटा को वुल्व्स हॉल ऑफ फेम में किया गया शामिल

लंदन : वुल्व्स फुटबॉल क्लब ने गुरुवार को पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी डिओगो जोटा को अपने हॉल ऑफ फेम में शामिल किए जाने की घोषणा की। यह सम्मान उन्हें मैदान पर उनकी शानदार उपलब्धियों और उनके असामयिक निधन से फुटबॉल जगत पर…

Ragwendra P Singh
July 18, 2025
2 min read
डिओगो जोटा को वुल्व्स हॉल ऑफ फेम में किया गया शामिल

लंदन : वुल्व्स फुटबॉल क्लब ने गुरुवार को पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी डिओगो जोटा को अपने हॉल ऑफ फेम में शामिल किए जाने की घोषणा की। यह सम्मान उन्हें मैदान पर उनकी शानदार उपलब्धियों और उनके असामयिक निधन से फुटबॉल जगत पर पड़े गहरे प्रभाव को श्रद्धांजलि स्वरूप दिया गया है।

क्लब के अनुसार, जोटा और उनके छोटे भाई आंद्रे सिल्वा - जो स्वयं भी पेशेवर फुटबॉलर थे - का 3 जुलाई को स्पेन के ज़मोरा में एक कार दुर्घटना में निधन हो गया था। आंद्रे की उम्र मात्र 25 वर्ष थी।

वुल्व्स की ओर से जारी बयान में कहा गया कि हॉल ऑफ फेम का संचालन एक स्वतंत्र समिति करती है, जिसकी अध्यक्षता क्लब के दिग्गज खिलाड़ी जॉन रिचर्ड्स करते हैं। आमतौर पर किसी खिलाड़ी को हॉल ऑफ फेम में शामिल करने का निर्णय लंबी चर्चा के बाद लिया जाता है, लेकिन इस दुखद घटना के मद्देनज़र यह निर्णय सर्वसम्मति से और त्वरित रूप से लिया गया।

डिओगो जोटा ने जुलाई 2017 में एटलेटिको मैड्रिड से वुल्व्स में शामिल होकर कुल 131 मैचों में 44 गोल किए थे। उन्होंने 2017-18 सीज़न में टीम को चैम्पियनशिप खिताब जिताने और प्रीमियर लीग में प्रमोशन दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

क्लब ने अपने बयान में कहा, "क्लब के म्यूजियम के इस सबसे प्रतिष्ठित हिस्से में शामिल करने के लिए आमतौर पर हफ्तों या महीनों तक चर्चा होती है। लेकिन इस मामले में निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया — यह दर्शाता है कि प्रशंसकों और फुटबॉल जगत में उनके लिए कितनी भावनाएं जुड़ी थीं और उन्होंने कितना गहरा प्रभाव छोड़ा है।"

वुल्व्स क्लब ने यह भी बताया कि वे जोटा और आंद्रे की याद में दो आगामी घरेलू मुकाबलों (9 अगस्त को सेल्टा विगो के खिलाफ अंतिम प्री-सीजन फ्रेंडली और एक सप्ताह बाद मैनचेस्टर सिटी के खिलाफ प्रीमियर लीग ओपनर) में श्रद्धांजलि देंगे

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।