द इंडियन व्यू

ट्रंप का नया ट्रैवल बैन: 12 देशों के नागरिकों के अमेरिका आने पर रोक, सोमवार से होगा लागू

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लागू किए गए नए ट्रैवल बैन को लेकर दुनिया भर में हलचल मच गई है। सोमवार आधी रात से प्रभावी होने वाले इस आदेश के तहत 12 देशों के नागरिकों के अमेरिका में प्रवेश पर पूर्ण…

Ragwendra P Singh
June 5, 2025
2 min read
ट्रंप का नया ट्रैवल बैन: 12 देशों के नागरिकों के अमेरिका आने पर रोक, सोमवार से होगा लागू

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लागू किए गए नए ट्रैवल बैन को लेकर दुनिया भर में हलचल मच गई है। सोमवार आधी रात से प्रभावी होने वाले इस आदेश के तहत 12 देशों के नागरिकों के अमेरिका में प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा, जबकि 7 अन्य देशों के लिए कड़े प्रतिबंध लगाए जाएंगे।

यह फैसला ट्रंप द्वारा 20 जनवरी को जारी कार्यकारी आदेश के तहत लिया गया, जिसमें यह निर्धारित करने के लिए कहा गया था कि किन देशों से आने वाले लोग अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा हो सकते हैं। इसी रिपोर्ट के आधार पर अब यह बैन लागू किया गया है।

अमेरिका की ओर घोषित सूची में 12 देश ऐसे हैं जिनके नागरिकों का अमेरिका में प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित हैं। इनमें अफगानिस्तान, म्यांमार, चाड, कांगो गणराज्य, इक्वेटोरियल गिनी, इरीट्रिया, हैती, ईरान, लीबिया, सोमालिया, सूडान और यमन शामिल हैं। वहीं जिन 7 देशों पर कड़े प्रतिबंध लगे हैं, उनमें बुरुंडी, क्यूबा, लाओस, सिएरा लियोन, टोगो, तुर्कमेनिस्तान और वेनेजुएला हैं।

राष्ट्रपति ट्रंप ने कोलोराडो के बोल्डर शहर में हुए आतंकी हमले के संदर्भ में कहा कि यह हमला बताता है कि कुछ देशों से आने वाले लोग, विशेषकर जो वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद भी रुकते हैं, अमेरिका के लिए खतरा हैं। हालांकि हमले का आरोपित मिस्र का नागरिक था, जो इस बैन सूची में शामिल नहीं है।

ट्रंप प्रशासन ने बताया कि यह कदम उन देशों के लिए उठाया गया है जिनके वीजा ओवरस्टे रेट (वीजा की अवधि समाप्त होने के बावजूद अमेरिका में रुकने वाले लोग) अत्यधिक हैं या जो अपर्याप्त सुरक्षा जांच करते हैं।

इस अमेरिकी कदम की आलोचना भी खूब हो रही है। अफ्रीकी यूनियन आयोग ने इस फैसले को "एकतरफा और असंतुलित" बताया है। साथ ही अमेरिका से पुनर्विचार करने की मांग की है। वहीं ओक्सफैम अमेरिका की अध्यक्ष एबी मैक्समैन ने इसे "राष्ट्रीय सुरक्षा का बहाना बनाकर समुदायों को निशाना बनाने की कोशिश" बताया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।