ट्रंप और शी के शिखर सम्मेलन पर दुनिया की नजर, दोनों बुसान पहुंचे
बुसान (दक्षिण कोरिया) : चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच होने वाले शिखर सम्मेलन पर सारी दुनिया की निगाह टिकी हुई है। दोनों नेता दक्षिण कोरिया के दूसरे सबसे बड़े शहर और…

बुसान (दक्षिण कोरिया) : चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच होने वाले शिखर सम्मेलन पर सारी दुनिया की निगाह टिकी हुई है। दोनों नेता दक्षिण कोरिया के दूसरे सबसे बड़े शहर और महत्वपूर्ण व्यापारिक केंद्र बुसान पहुंच चुके हैं। शिखर सम्मेलन सुबह लगभग 11 बजे गिम्हे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा परिसर के नारायमारू स्वागत कक्ष में शुरू होगाद कोरिया हेराल्ड अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, जिनपिंग गुरुवार सुबह 10ः30 बजे (स्थानीय समय) चीन की ध्वजवाहक एयरलाइन एयर चाइना की उड़ान से बुसान के गिमहे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे। जिनपिंग की 11 वर्षों में यह पहली दक्षिण कोरिया की यात्रा है। ट्रंप सुबह लगभग 10:20 बजे पहुंचे।चीन के विदेश मंत्रालय और व्हाइट हाउस के अनुसार, दोनों नेताओं के बीच यह बैठक लगभग दो घंटे चलने की उम्मीद है। ट्रंप शिखर सम्मेलन के ठीक बाद दोपहर 12:55 बजे वाशिंगटन के लिए रवाना होंगे। जून 2019 के बाद जिनपिंग से यह उनकी पहली मुलाकात होगी। शी तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर दक्षिण कोरिया पहुंचे हैं। वह एपेक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने ग्योंगजू भी जाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
