टोनाली का निर्णायक गोल, इजराइल के खिलाफ इटली की रोमांचक जीत
सैंड्रो टोनाली के इंजरी टाइम में दागे गोल से इटली ने यूरोपीय फ़ुटबॉल विश्व कप क्वालीफाइंग में सोमवार को इजराइल के खिलाफ नौ गोल वाले रोमांचक मैच में 5-4 से जीत दर्ज की। इटली ने अगले साल उत्तरी अमेरिका में होने वाले विश्व…

सैंड्रो टोनाली के इंजरी टाइम में दागे गोल से इटली ने यूरोपीय फ़ुटबॉल विश्व कप क्वालीफाइंग में सोमवार को इजराइल के खिलाफ नौ गोल वाले रोमांचक मैच में 5-4 से जीत दर्ज की। इटली ने अगले साल उत्तरी अमेरिका में होने वाले विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने अपनी उम्मीदों को कायम रखा।

जून में नॉर्वे से 3-0 की हार के बाद इटली का क्वालीफिकेशन अभियान मुश्किल में पड़ गया था। उसकी मुश्किल तब और बढ़ गई थी जब तटस्थ स्थल हंगरी में हुए मैच में इजराइल ने दो गोल की बढ़त हासिल कर ली थी।
इटली ने मोइज़ कीन के दो गोल से बराबरी की। इसके बाद 59वें मिनट में माटेओ पोलिटानो ने माटेओ रेटेगुई ने इटली को बढ़त दिलाई और जियाकोमो रास्पाडोरी ने चौथा गोल किया। लेकिन इजराइल ने दो मिनट में दो गोल करके स्कोर 4-4 से बराबर कर दिया। उसकी तरफ से डोर पेरेट्ज़ ने दो गोल किए।
इसके बाद टोनाली ने खेल समाप्ति से एक मिनट पहले गोल करके इटली को पूरे अंक दिलाए। यूरोपीय क्वालीफाइंग के अन्य मैच में कोसोवो ने स्वीडन को 2-0 से, स्विट्जरलैंड ने स्लोवेनिया को 3-0 से, डेनमार्क ने यूनान को 3-0 से, स्कॉटलैंड ने बेलारूस को 2-0 से और क्रोएशिया ने मोंटेनेग्रो को 4-0 से हराया।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
