टी20 महिला विश्व कप के लिए आयरलैंड की टीम घोषित,गैबी लुईस होंगी कप्तान
नई दिल्ली : आयरलैंड महिला क्रिकेट टीम ने जून-जुलाई में इंग्लैंड में होने वाले महिला टी20 विश्व कप के लिए गुरुवार को अपनी टीम की घोषणा कर दी है। स्टार बल्लेबाज गैबी लुईस को टीम की कप्तानी सौंपी गई है। यह पहला मौका होगा…

नई दिल्ली : आयरलैंड महिला क्रिकेट टीम ने जून-जुलाई में इंग्लैंड में होने वाले महिला टी20 विश्व कप के लिए गुरुवार को अपनी टीम की घोषणा कर दी है। स्टार बल्लेबाज गैबी लुईस को टीम की कप्तानी सौंपी गई है। यह पहला मौका होगा जब वह किसी वैश्विक टूर्नामेंट में आयरलैंड की कप्तानी करेंगी।
हालांकि गैबी लुईस हाल ही में लगी पैर की चोट से उबर रही हैं, जिसके कारण उन्हें पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टी20 त्रिकोणीय सीरीज से आराम दिया गया है। यह सीरीज क्लॉनटार्फ में खेली जाएगी।
गैबी की अनुपस्थिति में ऑर्ला प्रेंडरगास्ट त्रिकोणीय सीरीज में टीम की कप्तानी करेंगी। विश्व कप के लिए उन्हें उपकप्तान भी बनाया गया है।
टीम संयोजन की बात करें तो तेज गेंदबाज जेन मैग्वायर चोट के कारण चयन से बाहर हो गई हैं। वहीं उनकी बहन और बाएं हाथ की स्पिनर एमी मैग्वायर चोट से वापसी करते हुए दोनों टीमों में शामिल की गई हैं।
विश्व कप के लिए आयरलैंड को इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, स्कॉटलैंड, श्रीलंका और वेस्टइंडीज के साथ ग्रुप में रखा गया है। आयरलैंड अपनी विश्व कप अभियान की शुरुआत स्कॉटलैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में करेगा।
टी20 प्रारूप में आयरलैंड की रैंकिंग नौवीं है। गैबी लुईस टीम की सबसे अहम बल्लेबाज मानी जा रही हैं। वह आईसीसी महिला टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में संयुक्त रूप से 14वें स्थान पर हैं। नेपाल में आयोजित टी20 विश्व कप क्वालीफायर में उन्होंने सात पारियों में 276 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाए थे।
ऑर्ला प्रेंडरगास्ट महिला टी20 ऑलराउंडर रैंकिंग में सातवें स्थान पर हैं, जबकि एमी हंटर बल्लेबाजी रैंकिंग में 29वें स्थान पर मौजूद हैं।
महिला टी20 विश्व कप के लिए आयरलैंड टीम:
गैबी लुईस (कप्तान), ऑर्ला प्रेंडरगास्ट (उपकप्तान), एवा कैनिंग, क्रिस्टिना कूल्टर रीली, अलाना डैलजेल, लॉरा डेलानी, जॉर्जिना डेम्पसी, एमी हंटर, आर्लीन केली, लुईस लिटिल, एमी मैग्वायर, लारा मैकब्राइड, कारा मरे, लिया पॉल और रेबेका स्टोकल।
पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज के लिए आयरलैंड टीम:
ऑर्ला प्रेंडरगास्ट (कप्तान), एवा कैनिंग, क्रिस्टिना कूल्टर रीली, अलाना डैलजेल, लॉरा डेलानी, जॉर्जिना डेम्पसी, एमी हंटर, आर्लीन केली, लुईस लिटिल, एमी मैग्वायर, लारा मैकब्राइड, कारा मरे, लिया पॉल और रेबेका स्टोकल।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
