द इंडियन व्यू

टी20 एशिया कप में अनदेखी, आसिफ अली ने छोड़ा इंटरनेशनल क्रिकेट

पाकिस्तानी बल्लेबाज आसिफ अली ने अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने टी20 एशिया कप 2025 में नजरअंदाज किए जाने के बाद यह निर्णय किया। साभार : गूगल आसिफ ने सोशल मीडिया पोस्ट से रिटायरमेंट के…

Ragwendra P Singh
September 2, 2025
2 min read
टी20 एशिया कप में अनदेखी, आसिफ अली ने छोड़ा इंटरनेशनल क्रिकेट

पाकिस्तानी बल्लेबाज आसिफ अली ने अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने टी20 एशिया कप 2025 में नजरअंदाज किए जाने के बाद यह निर्णय किया।

साभार : गूगल

आसिफ ने सोशल मीडिया पोस्ट से रिटायरमेंट के बारे में बताया। उन्होंने पिछले दो साल से पाकिस्तान टीम के लिए कोई मैच नहीं खेला था। वह आखिरी बार पाकिस्तान की जर्सी में अक्टूबर 2023 में मैदान पर उतरे थे।

आसिफ ने पाकिस्तान के लिए 21 वनडे (382 रन) और 58 टी-20 मैच (577 रन) खेले, जिनमें मुख्य रूप से मध्यक्रम में फिनिशर की भूमिका निभाई। आसिफ ने पुष्टि की कि वह घरेलू क्रिकेट और दुनिया भर की फ्रेंचाइजी लीगों में खेलना जारी रखेंगे।

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, "आज मैं इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान करता हूं। पाकिस्तान की जर्सी पहनना मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा सम्मान रहा है और क्रिकेट के मैदान पर अपने देश की सेवा करना मेरे लिए सबसे गौरव की बात रही। मैं अपार कृतज्ञता के साथ संन्यास ले रहा हूं।

Asif Ali (@asif9741)

मैं दुनियाभर में घरेलू और लीग क्रिकेट खेलकर खेल के प्रति अपने जुनून को जारी रखूंगा।" उन्होंने अप्रैल 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ इंटरनेशनल डेब्यू किया था।

आसिफ के करियर में कई यादगार कैमियो रहे। पाकिस्तान को जब टी20 वर्ल्ड कप 2021 में अफगानिस्तान के खिलाफ 12 गेंदों पर 24 रनों की जरूरत थी तो आसिफ ने करीम जनत के आखिरी ओवर में चार छक्के जड़े।

उन्होंने सिर्फ सात गेंदों पर 25 रन बनाकर एक ओवर बाकी रहते पाकिस्तान की जीत पक्की कर दी थी। यह पारी पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने में अहम साबित हुई।

उन्होंने एक साल बाद एशिया कप में अहम कैमियो किया। उन्होंने तब भारत के खिलाफ अंतिम ओवर में 8 गेंदों पर 16 रन बनाकर पाकिस्तान को 182 रनों के लक्ष्य का पीछा करने में मदद की। पाकिस्तान को 5 विकेट से जीत मिली थी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।