द इंडियन व्यू

टीम इंडिया को झटका : पंत के पैर की उंगली में फ्रैक्चर, 6 सप्ताह तक रहेंगे बाहर

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के चौथे टेस्ट के पहले दिन भारतीय टीम को एक तगड़ा झटका लगा। टीम के उपकप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के पैर में चोट लगी और वे फिर बल्लेबाजी नहीं कर पाए। अब खबर है कि ऋषभ…

Ragwendra P Singh
July 24, 2025
3 min read
टीम इंडिया को झटका : पंत के पैर की उंगली में फ्रैक्चर, 6 सप्ताह तक रहेंगे बाहर

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के चौथे टेस्ट के पहले दिन भारतीय टीम को एक तगड़ा झटका लगा। टीम के उपकप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के पैर में चोट लगी और वे फिर बल्लेबाजी नहीं कर पाए। अब खबर है कि ऋषभ पंत के पैर की उंगली में जो चोट लगी थी, उसमें फ्रैक्चर पाया गया है। ऐसे में वे टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं।

साभार : गूगल

कम से कम 6 सप्ताह तक वे क्रिकेट से दूर रहेंगे। हालांकि, रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि जरूरत पड़ने पर वे इंजेक्शन लेकर इस टेस्ट मैच में कम से कम दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर सकते हैं।

मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में जारी चौथे टेस्ट के पहले दिन जब ऋषभ पंत 37 रनों के निजी स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे थे तो क्रिस वोक्स की गेंद को रिवर्स स्वीप करने में असफल हुए। गेंद उनके दाहिने पैर की छोटी उंगली के पास लगी। वे बहुत दर्द में नजर आए। फीजियो मैदान पर आया तो देखा कि पंत के पैर से ब्लड निकल रहा है और तेज दर्द है।

ऐसे में ऋषभ पंत को मैदान के बाहर ले जाया गया। खेल खत्म होने के बाद वे स्कैन्स के लिए गए। इसकी जानकारी बीसीसीआई ने भी दी। वहीं, दूसरे दिन के खेल से पहले क्रिकबज ने रिपोर्ट किया है कि ऋषभ पंत के पैर की उंगली में फ्रैक्चर है और इस वजह से वह टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं।

करीब दो महीने का समय उनको इस चोट से रिकवर होने में लगेगा। हालांकि, पंत टीम कैंप से बाहर नहीं गए हैं। वह अभी भी अपने चोटिल पैर पर कोई दबाव नहीं डाल पा रहे हैं, जिससे मैच के बाकी मैचों में उनकी उपलब्धता पर गंभीर संदेह है।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वह दर्द के बावजूद बल्लेबाजी करने के लिए उत्सुक हैं और अगर वह बेहतर महसूस करते हैं तो दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए आ सकते हैं। इस चोट ने इस सीरीज में भारत की फिटनेस संबंधी चिंताओं की बढ़ती सूची में एक और नाम जोड़ दिया है।

नितीश कुमार रेड्डी के अलावा तेज गेंदबाज आकाश दीप (कमर में) और अर्शदीप सिंह (उंगली में) दोनों चोट के कारण चौथे मैच के लिए उपलब्ध नहीं हैं। नितीश रेड्डी सीरीज से बाहर हो गए हैं। अंशुल कंबोज को डेब्यू का मौका मिला है। बता दें कि पंत को लॉर्ड्स में पिछले टेस्ट में भी उंगली में चोट लगी थी, जिसके कारण वह विकेटकीपिंग नहीं कर पाए थे, लेकिन उन्होंने बल्लेबाजी की थी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।