द इंडियन व्यू

घरेलू सीजन में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद तमिलनाडु टीम में कोचिंग में होगा बदलाव

तमिलनाडु क्रिकेट संघ ने गुरुवार को पुरुषों की सीनियर राज्य टीम के मुख्य कोच के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए। संघ एम सेंथिलनाथन और एम वेंकटरमना के उत्तराधिकारियों की तलाश में है। संघ ने पुरुषों और महिलाओं की राज्य…

Ragwendra P Singh
April 30, 2026
2 min read
घरेलू सीजन में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद तमिलनाडु टीम में कोचिंग में होगा बदलाव

तमिलनाडु क्रिकेट संघ ने गुरुवार को पुरुषों की सीनियर राज्य टीम के मुख्य कोच के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए। संघ एम सेंथिलनाथन और एम वेंकटरमना के उत्तराधिकारियों की तलाश में है।

संघ ने पुरुषों और महिलाओं की राज्य सीनियर और जूनियर चयन समितियों के लिए भी आवेदन आमंत्रित किए हैं। सभी आवेदनों के लिए अंतिम तिथि 10 मई निर्धारित की गई है। बंगाल क्रिकेट संघ ने भी हाल ही में राज्य के मुख्य कोच लक्ष्मी रतन शुक्ला के उत्तराधिकारी को खोजने के लिए इसी तरह का तरीका अपनाया था।

कोच की भूमिका के लिए आवेदन करने वालों की उम्र 60 वर्ष से कम होनी चाहिए (बहु दिवसीय और सफेद गेंद के प्रारूप के लिए अलग-अलग कोच होंगे) और उनके पास बीसीसीआई के लेवल दो या उससे ऊपर का कोचिंग प्रमाण पत्र या कोई अन्य समकक्ष प्रमाण पत्र होना चाहिए।

साभार : गूगल

टीएनसीए सचिव यू भगवानदास राव ने कहा, ‘‘चयन प्रक्रिया टीएनसीए के नियमों के अनुसार आयोजित की जाएगी और छांटे गए उम्मीदवारों को आगे के मूल्यांकन के लिए आमंत्रित किया जाएगा।’’ पिछले घरेलू सत्र में तमिलनाडु की टीमों के औसत प्रदर्शन के बाद कोचिंग ढांचे में बदलाव की उम्मीद पहले से ही थी।

सेंथिलनाथन ने पिछले सत्र से पहले एल बालाजी की जगह ली थी और पिछले साल नवंबर में सफेद गेंद की प्रतियोगिताओं से ठीक पहले वेंकटरमना को अचानक सफेद गेंद के प्रारूप के कोच के रूप में टीम के साथ जोड़ा गया था।

रणजी ट्रॉफी में तमिलनाडु ग्रुप ए में सात मैच में 14 अंक के साथ छठे स्थान पर रहा। 2025-26 सत्र में टीम केवल एक मैच जीत सकी जबकि दो मैच हारे और चार मैच ड्रॉ रहे।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में तमिलनाडु एलीट ग्रुप डी में चौथे स्थान पर रहने के बाद सुपर लीग में जगह बनाने में असफल रहा। विजय हजारे ट्रॉफी में भी यही कहानी दोहराई गई जब तमिलनाडु की टीम एलीट ग्रुप ए में पांचवें स्थान पर रहने के कारण नॉकआउट चरण में पहुंचने में असफल रही।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।