टिम सीफर्ट का तूफान : 40 गेंदों में शतक, सीपीएल में रचा इतिहास
न्यूजीलैंड के टिम सीफर्ट ने उस समय कैरेबियन प्रीमियर लीग में तबाही मचाई जब सेंट लूसिया किंग्स और एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स के बीच लीग का 18वां मैच खेला गया। @CPL इस मुकाबले में सीफर्ट ने 40 गेंदों में शतक ठोक नाबाद…

न्यूजीलैंड के टिम सीफर्ट ने उस समय कैरेबियन प्रीमियर लीग में तबाही मचाई जब सेंट लूसिया किंग्स और एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स के बीच लीग का 18वां मैच खेला गया।

इस मुकाबले में सीफर्ट ने 40 गेंदों में शतक ठोक नाबाद 125 रनों की धुआंधार पारी खेली। सीफर्ट ने इसी के साथ आंद्रे रसेल के सीपीएल के इतिहास में सबसे तेज शतक जड़ने के रिकॉर्ड की बराबरी की।
रसेल ने 2018 में 40 गेंदों पर ही टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे तेज सेंचुरी जड़ी थी। वहीं सीफर्ट ने बतौर विदेशी बल्लेबाज सीपीएल में सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड अपने नाम किया। सीफर्ट ने 53 गेंदों पर 125 रनों की नाबाद पारी खेली। उनसे पहले यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के ही कोलिन मुनरो के नाम था जिन्होंने इसी साल 120 रनों की धुआंधार पारी खेली।
वहीं सीपीएल के इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड बेंडन किंग के नाम है जिन्होंने 2019 में 132 रनों की नाबाद पारी खेली थी। टिम सीफर्ट की इस धुआंधार पारी की बदौलत सेंट लूसिया किंग्स ने 205 रनों के लक्ष्य को 17.5 ओवर में सिर्फ चार विकेट खोकर हासिल कर लिया।
सीफर्ट को इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। बात मुकाबले की करें तो, टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम के लिए बल्लेबाजी में अमीर जंगू और शाकिब अल हसन चमके, जिन्होंने शानदार अर्धशतक जड़े।
शाकिब ने मात्र 26 गेंदों पर 61 रन बनाए। एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में 204 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही।
इस स्कोर का पीछा करते हुए टिम सीफर्ट ने ऐसी तबाही मचाई की बाकी बल्लेबाजों को ज्यादा मौका नहीं मिला। सेंट लूसिया किंग्स की यह 7वें मैच में 5वीं जीत है और टीम पॉइंट्स टेबल में 10 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर है।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
